{"_id":"60715e9a03ae7e467f6e7467","slug":"covid-19-vaccine-demand-are-rising-and-that-s-why-firms-may-took-week-for-the-new-production","type":"story","status":"publish","title_hn":"परेशानी: कई राज्यों में वैक्सीन की कमी, उत्पादन बढ़ाने को लेकर कंपनियों ने दिया यह जवाब","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
परेशानी: कई राज्यों में वैक्सीन की कमी, उत्पादन बढ़ाने को लेकर कंपनियों ने दिया यह जवाब
Sat, 10 Apr 2021 01:45 PM IST
Tanuja Yadav
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Tanuja Yadav
Updated Sat, 10 Apr 2021 01:45 PM IST
सार
- वैक्सीनेशन केंद्रों पर कोरोना के टीकों की कमी की शिकायतें
- वैक्सीन की कमी होने की वजह से कई केंद्र बंद किए गए
- सीरम इंस्टीट्यूट और भारत बायोटेक बढ़ाएगी उत्पादन
विज्ञापन
वैक्सीन की सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश में कोरोना का कहर खतरनाक रफ्तार से फैल रहा है, वहीं केंद्र सरकार और स्वास्थ्य विभाग का जोर कोरोना के वैक्सीनेशन अभियान पर ज्यादा है। हालांकि देश के कई राज्यों में वैक्सीन की कमी होने की वजह से वैक्सीनेशन केंद्रों के बंद होने की शिकायतें आई हैं।
विज्ञापन
ये शिकायतें उस समय आ रही हैं, जब वैक्सीन की खुराकें और तेजी से लोगों तक पहुंचानी है। ऐसे संकेत मिले हैं कि भारत में वैक्सीन का प्रोडक्शन कुछ और हफ्तों के लिए सीमित हो सकता है। जबकि सीरम इंस्टीट्यूट और भारत बायोटेक की ओर से वैक्सीन बनाने की क्षमता को बढ़ाने की उम्मीद है।
विज्ञापन
अगले महीने से सीरम इंस्टीट्यूट अपनी क्षमता को और बढ़ाएगा। मौजूदा समय में सीरम की मासिक क्षमता 60-70 मिलियन खुराकें हैं, जिसे बढ़ाकर 100 मिलियन तक करने की उम्मीद है। हालांकि सीरम इंस्टीट्यूट ने अब तक घरेलू इस्तेमाल के लिए 100 मिलियन खुराकें डिलिवर कर दी हैं।
विज्ञापन
इसी के साथ भारत बायोटेक भी अपनी क्षमता को दोगुना करने जा रही है। मौजूदा समय में भारत बायोटेक दो लाख खुराकें बनाती हैं लेकिन अगले महीने तक कंपनी अपनी क्षमता को बढ़ाकर पांच लाख खुराकें कर देगी। कंपनी के फाउंडर कृष्णा ईला का कहना है कि जुलाई-अगस्त तक कंपनी 150 मिलियन खुराकें बनानी की उम्मीद है।
एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने कहा कि जल्द ही स्पुतनिक वी को भी अप्रूवल मिलने की संभावना है। ऐसे में वैक्सीन की सप्लाई में आसानी हो जाएगी। हालांकि अभी वैक्सीन की कोई कमी नहीं है। भारत में रूसी कंपनी स्पुतनिक वी वैक्सीन की 850 मिलियन डोज तैयार करेगी। इसके अलावा आने वाले कुछ महीनों में कोरोना की दूसरी वैक्सीन पर भी काम किया जाएगा।