फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Covid 19 Updates : India reports 2,876 fresh cases 3,884 recoveries and 98 deaths in the last 24 hours

देश में कोरोना: पिछले 24 घंटे में 2,876 नए मामले, 98 लोगों ने दम तोड़ा

Wed, 16 Mar 2022 12:43 PM IST
अजय सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: अजय सिंह Updated Wed, 16 Mar 2022 12:43 PM IST
सार

पिछले 24 घंटे में इलाज करा रहे मरीजों की संख्या में 1,106 की कमी दर्ज की गई। मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर बढ़कर 98.72 प्रतिशत हो गई है।
 

विज्ञापन
Covid 19 Updates : India reports 2,876 fresh  cases 3,884 recoveries and 98 deaths in the last 24 hours
देश में कोरोना के मामले - फोटो : पीटीआई

विस्तार

भारत में एक दिन में कोविड-19 के 2,876 नए मामले सामने आने के बाद देश में कोरोना वायरस संक्रमितों की कुल संख्या 4,29,98,938 हो गई है। वहीं, इलाज करा रहे मरीजों की संख्या घटकर 32,811 रह गई है।

विज्ञापन


स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, देश में 98 और लोगों की संक्रमण से मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 5,16,072 हो गई। देश में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 32,811 हो गई है, जो कुल मामलों का 0.08 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 1,106 की कमी दर्ज की गई। मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर बढ़कर 98.72 प्रतिशत हो गई है।
विज्ञापन


 आंकड़ों के अनुसार, देश में अभी तक कुल 4,24,50,055 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं और कोविड-19 से मृत्यु दर 1.20 प्रतिशत है। वहीं, राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक कोविड-19 रोधी टीकों की 180.60 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी हैं। संक्रमण की दैनिक दर 0.38 प्रतिशत और साप्ताहिक दर 0.44 प्रतिशत दर्ज की गई। देश में अभी तक कुल 78.05 करोड़ नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई है, जिनमें से 7,52,818 नमूनों की जांच पिछले 24 घंटे में की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि देश में सात अगस्त 2020 को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त 2020 को 30 लाख और पांच सितंबर 2020 को 40 लाख से अधिक हो गई थी। संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर 2020 को 50 लाख, 28 सितंबर 2020 को 60 लाख, 11 अक्टूबर 2020 को 70 लाख, 29 अक्टूबर 2020 को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे।


देश में 19 दिसंबर 2020 को ये मामले एक करोड़ के पार हो गए थे। पिछले साल चार मई को संक्रमितों की संख्या दो करोड़ के पार और 23 जून 2021 को तीन करोड़ के पार पहुंच गई थी। इस साल 26 जनवरी को मामले चार करोड़ के पार पहुंच गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed