फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Covid-19 update news in india : increase active case ban on assembly movement and celebration in Maharashtra corona

कोरोना के सक्रिय मामलों की बढ़ोतरी ने बढ़ाई चिंता, महाराष्ट्र में सभा, आंदोलन और उत्सव पर रोक

Wed, 17 Feb 2021 12:16 PM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीप्ति मिश्रा Updated Wed, 17 Feb 2021 12:16 PM IST
विज्ञापन
Covid-19 update news in india : increase active case  ban on assembly movement and celebration in Maharashtra corona
कोविड जांच के लिए नमूना लेता स्वास्थ्यकर्मी - फोटो : PTI

भारत करीब एक साल से वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के खिलाफ जंग लड़ रहा है। देश में दुनिया का सबसे बड़ा कोविड टीकाकरण शुरू होने के बाद संक्रमण के आंकड़े चिंता बढ़ा रहे हैं। इस माह में चार सक्रिय मामलों की संख्या में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। जहां एक ओर कुछ राज्यों में जिंदगी पटरी पर लौट रही है। वहीं दूसरी ओर देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में एक बार फिर लॉकडाउन लगने की स्थिति बन गई है। 

विज्ञापन


पिछले महीने में सिर्फ एक बार 6 जनवरी को सक्रिय मामलों की संख्या में 219 का इजाफा हुआ था। वहीं इस माह में अब तक पांच बार सक्रिय मामलों में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। बीते सात दिन में ही तीन बार एक्टिव केस बढ़ गए हैं। सक्रिय मामले (एक्टिव केस) यानी जिन मरीजों का इलाज चल रहा है। इसमें बढ़ोतरी तब होती है, जब नए केस की संख्या ठीक होने वाले मरीजों और मृतकों की कुल संख्या से ज्यादा हो जाती है।
विज्ञापन


महाराष्ट्र में लगी पाबंदी 
महाराष्ट्र को एक बार फिर वैश्विक महामारी कोरोना वायरस का प्रकोप बढ़ गया है। कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने आंदोलन, रैलियों और सभाओं पर फिर से रोक लगा दी है। विवाह समारोहों में तय संख्या में ही मेहमान बुलाने का आदेश दिया गया है। अधिकारियों को इस आदेश का सख्ती से पालन कराने का निर्देश दिया गया है। जिन इलाकों में ज्यादा केस आ रहे हैं, वहां कंटेनमेंट जोन बनाने की पूरी तैयारी रखने का निर्देश दिया गया है। अगर स्थिति में सुधार नहीं हुआ, तो महाराष्ट्र में पूरी तरह लॉकडाउन लागू हो सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि महाराष्ट्र में अब तक 20,71,306 लोग कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 19,81,408 लोग कोरोना को मात दे चुके हैं जबकि 51,591 लोगों की मौत हो गई। वहीं 38,307 लोगों का इलाज चल रहा है। 

मुंबई में कोरोना का नया हॉटस्पॉट बना चेंबूर

पूर्वी मुंबई का चेंबूर इलाका अब शहर का नया कोरोना हॉटस्पॉट बन गया है। यहां लगातार बढ़ रहे संक्रमण के मामलों ने बीएमसी की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। मुंबई बीएमसी के एम-वेस्ट वार्ड में के अंतर्गत आने वाला यह इलाका काफी संवेदनशील हो चुका है। स्थानीय प्रशासन ने अब इस इलाके में तकरीबन 500 सोसाइटी को नोटिस भेजकर कोरोना के नियमों का सख्ती से पालन करने का आदेश दिया है। बीएमसी ने यह भी संकेत दिए हैं कि अगर इलाके में इसी तरह से हालात बेकाबू होते रहे, तो जल्द ही क्षेत्रीय स्तर पर लॉकडाउन लगाया जा सकता है।

बाहरी लोगों के प्रवेश पर पाबंदी 
बीएमसी ने कोरोना के खतरे को देखते हुए ऐसे इलाके में मौजूद सोसाइटी में बाहरी व्यक्ति के प्रवेश पर पाबंदी लगा दी है। यहां सिर्फ दूध वाले और हाउस कीपर को ही सोसाइटी में प्रवेश मिलेगा। बीएमसी के मुताबिक, इलाके में थर्मल स्क्रीनिंग का कड़ाई से पालन किया जाना चाहिए। हाई रिस्क वाले परिवार के सभी सदस्यों का कोरोना टेस्ट कराया जाएगा। साथ ही सोसाइटी में अगर किसी सदस्य में कोरोना के लक्षण दिखाई पड़ते हैं, तो सभी का टेस्ट कराया जाएगा।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed