फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Covid-19 update: India reports 12,729 new corona cases and 221 deaths in last 24 hours

कोरोना अपडेट: 24 घंटे में सामने आए 12,729 संक्रमित, 221 लोगों ने गंवा दी जान 

Fri, 05 Nov 2021 10:34 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Fri, 05 Nov 2021 10:34 AM IST
सार


देश में अब तक 1,07,70,46,116 लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है। गुरुवार को 5,65,279 लोगों ने कोरोना का टीका लिया। 

विज्ञापन
Covid-19 update: India reports 12,729 new corona cases and 221 deaths in last 24 hours
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : पीटीआई

विस्तार

भारत में पिछले 24 घंटे के अंदर 12,729 नए कोरोना संक्रमितों की पुष्टि हुई है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, देश में बीते 24 घंटे में कोरोना से 221 लोगों ने अपनी जान भी गंवा दी। वहीं 12,165 लोग ठीक होकर अपने घर लौट गए। 

विज्ञापन


घट रही संक्रमितों की संख्या 
देश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या तेजी से घट रही है। पूरे देश में गुरुवार को 12,165 लोग कोविड-19 से ठीक होकर घर वापस लौट गए। इसके बाद अब कुल सक्रिय संक्रमित व्यक्तिों की संख्या 1,48,922 हो गई है। वहीं देश भर में अब तक कुल 33724959 लोग अब तक कोरोना से ठीक हो चुके हैं। 
विज्ञापन


अब तक हुईं 459873 मौतें 
देश में कोरोना से होने वाली मौतों में कमी न आना वैज्ञानिकों के लिए चिंता का सबस बना हुआ है। आंकड़ों के मुताबिक गुरुवार को 221 लोगों की मौत हुई, इसके बाद कुछ मौतों की संख्या 459873 पहुंच गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


28 दिन से 20 हजार से कम दैनिक मामले
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में  पिछले 28 दिनों से कोरोना के दैनिक मामले 20 हजार से कम सामने आ रहे हैं। वहीं 131 दिनों से 50 हजार से कम दैनिक मामलों की पुष्टि हो रही है। मंत्रालय ने बताया कि अब तक कोरोना संक्रमित व्यक्तिों के मात्र 0.43 प्रतिशत लोग अस्पताल में भर्ती हैं। वहीं मरीजों के ठीक होने की दर 98.23 है, जो मार्च 2020 के बाद से सर्वाधिक है। 

कर्नाटक में रात्रि कर्फ्यू खत्म
कोरोना की स्थिति में सुधार के बाद कर्नाटक सरकार ने रात्रि कर्फ्यू को वापस ले लिया है। इसको लेकर शुक्रवार को आदेश भी जारी कर दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed