{"_id":"61820c895b970c234e469056","slug":"covid-19-update-india-reports-11-903-new-corona-cases-in-last-24-hours","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना अपडेट: 252 दिन में सबसे कम हुए कोरोना संक्रमित, 24 घंटे में सामने आए 11, 903 नए मामले","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कोरोना अपडेट: 252 दिन में सबसे कम हुए कोरोना संक्रमित, 24 घंटे में सामने आए 11, 903 नए मामले
Wed, 03 Nov 2021 09:44 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Wed, 03 Nov 2021 09:44 AM IST
सार
देश में पिछले 24 घंटे में 11,903 कोरोना संक्रमित सामने आए हैं। वहीं 14,159 लोग ठीक होकर घर लौट गए। इसके अलावा 311 लोगों ने कोरोना से अपनी जान गंवा दी।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : संजय कुमार
विस्तार
एक तरफ ब्रिटेन, चीन और रूस जैसे देशों में कोरोना फिर से पांव पसार रहा है तो दूसरी तरफ भारत में कोरोना संक्रमण धीरे-धीरे काबू होता जा रहा है। हर दिन यहां कोरोना मरीजों की संख्या घट रही है। ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में अब सिर्फ 1,51,209 कोरोना संक्रमित हैं। यह संख्या पिछले 252 दिनों में सबसे कम है। वहीं पिछले 24 घंटों में कोरोना मरीजों की संख्या 11,903 दर्ज की गई है। जबकि, मंगलवार को यह संख्या 10,423 थी। भले ही आज सामने आए कोरोना संक्रमितों की संख्या में थोड़ा सा उछाल हो, लेकिन फिर भी यह आंकड़े राहत देने वाले हैं।
विज्ञापन
14,159 लोग ठीक होकर लौटे घर
देश में तेजी से लोग कोरोना से ठीक हो रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी किए गए ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में पिछले 24 घंटों में 14,159 मरीज ठीक होकर अपने घर लौट गए। इस तरह देश में अब तक 3,36,97,740 लोग कोरोना से ठीक हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
311 लोगों की हुई मौत
कोरोना संक्रमितों की घटती संख्या भले ही राहत देने वाली हो, लेकिन मृतकों के आंकड़े वैज्ञानिकों की चिंता बढ़ा रहे हैं। जिस तरह से कोरोना संक्रमित कम हो रहे हैं, उस अनुसार कोरोना से हर दिन होने वाली मौतों की संख्या में कमी नहीं आ रही है। बीते 24 घंटे के अंदर देश में 311 कोराना से संक्रमित लोगों ने अपनी जान गंवा दी। इसके बाद कोरोना से मरने वालों की संख्या 459191पहुंच गई है।