फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Covid-19 update: India records 17,135 new cases and 47 deaths in last 24 hours

Covid-19 update: कोरोना के नए मामलों में 16 फीसदी उछाल, एक दिन में मिले 19,893 मरीज

Thu, 04 Aug 2022 10:15 AM IST
अजय सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: अजय सिंह Updated Thu, 04 Aug 2022 10:15 AM IST
सार

पिछले 24 घंटे में इलाज करा रहे मरीजों की संख्या में 579 की कमी दर्ज की गई। मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.50 प्रतिशत है।

विज्ञापन
Covid-19 update: India records 17,135 new cases and 47 deaths in last 24 hours
- फोटो : पीटीआई

विस्तार

देश में कोरोना के मामले में उतार-चढ़ाव जारी है। पिछले 24 घंटे में नए मामलों में करीब 16 फीसदी का इजाफा देखने को मिला है। एक दिन में कोरोना के 19,893 नए मामले दर्ज किए गए हैं, जिसके बाद देश में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 44,087,037 हो गई है। बुधवार को 17,135 नए मामले सामने आए थे।

विज्ञापन


केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से गुरुवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, देश में संक्रमण से 53 और लोगों की मौत होने के बाद मृतक संख्या बढ़कर 5,26,530 हो गई। देश में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 1,36,478 हो गई है, जो कुल मामलों का 0.31 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटे में इलाज करा रहे मरीजों की संख्या में 579 की कमी दर्ज की गई। मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.50 प्रतिशत है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि देश में सात अगस्त 2020 को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त 2020 को 30 लाख और पांच सितंबर 2020 को 40 लाख से अधिक हो गई थी। संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर 2020 को 50 लाख, 28 सितंबर 2020 को 60 लाख, 11 अक्तूबर 2020 को 70 लाख, 29 अक्तूबर 2020 को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


देश में 19 दिसंबर 2020 को ये मामले एक करोड़ से अधिक हो गए थे। पिछले साल चार मई को संक्रमितों की संख्या दो करोड़ और 23 जून 2021 को तीन करोड़ के पार पहुंच गई थी। इस साल 25 जनवरी को संक्रमण के मामले चार करोड़ के पार हो गए थे।

 




 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed