{"_id":"5f05a3408ebc3e42f05547db","slug":"covid-19-the-peculiar-statement-of-the-minister-of-karnataka-said-there-was-no-expectation-that-so-many-cases-would-increase","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोविड-19: कर्नाटक के मंत्री का बयान- उम्मीद नहीं थी कि इतने मामले बढ़ेंगे","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कोविड-19: कर्नाटक के मंत्री का बयान- उम्मीद नहीं थी कि इतने मामले बढ़ेंगे
Wed, 08 Jul 2020 04:15 PM IST
Rajeev Rai
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
Published by: Rajeev Rai
Updated Wed, 08 Jul 2020 04:15 PM IST
विज्ञापन
के सुधाकर
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना के बढ़ते मामले के बीच कर्नाटक के चिकित्सा शिक्षा मंत्री के. सुधाकर ने बयान दिया है। उन्होंने बुधवार को कहा कि शहर में कोविड-19 के मामलों में इतनी वृद्धि की उम्मीद नहीं थी। उन्होंने कहा कि ये जो वृद्धि हो रही है, उसके जुलाई के अंत तक होने की संभावना थी, लेकिन डरने की कोई बात नहीं है क्योंकि सरकार स्थिति से निपटने को तैयार है।
विज्ञापन
सुधाकर ने कहा, ‘बंगलूरू में लॉकडाउन में छूट देते समय हमें पता था कि मामले बढ़ेंगे, लेकिन हमें जो सूचना मिली थी उससे इनके इतना बढ़ने का अंदाजा नहीं था।’ उन्होंने पत्रकारों से कहा, ‘इतने मामले जुलाई के अंत तक आने की उम्मीद थी, लेकिन यह थोड़ा पहले हो रहा है। चिंता की कोई बात नहीं है, हम सभी एहतियाती कदम उठा रहे हैं और किसी को कोई चिंता करने की जरूरत नहीं है।’
विज्ञापन
राज्य में सात जुलाई की शाम तक कोविड-19 के 26,815 पुष्ट मामले थे, जिनमें से 416 लोगों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया और 11,098 लोग ठीक हो चुके हैं। इनमे से 11,316 मामले बंगलूरू शहर के हैं। मंगलवार को भी यहां सामने आए 1498 नए मामलों में से करीब 800 बंगलूरू शहर से थे।
विज्ञापन