फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   COVID-19 scare: Social distancing for Kerala's tipplers

कोरोना वायरस: केरल में शराब की दुकानों के बाहर खूब दिख रहा 'सोशल डिस्टेंसिंग'

Fri, 20 Mar 2020 05:49 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नूर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नूर Published by: Amit Mandal Updated Fri, 20 Mar 2020 05:49 PM IST
विज्ञापन
COVID-19 scare: Social distancing for Kerala's tipplers
कोरोना वायरस (सांकेतिक तस्वीर)
कोरोना वायरस के प्रकोप के बीच भी केरल में शराब प्रेमियों में इसका सेवन कम नहीं हुआ है। लेकिन ये लोग शराब खरीदने के लिए नियमों का पूरी तरह पालन कर रहे हैं। एक निश्चित दूरी बनाकर ही दुकानों से शराब खरीद रहे हैं। 
विज्ञापन


उत्तर केरल के कन्नूर जिले में शराब प्रेमी शराब खरीदने के दौरान एक दूसरे से एक मीटर की दूरी बनाकर रख रहे हैं। सोशल मीडिया पर आई ये तस्वीर वायरल हो रही है। 
विज्ञापन


इसके अलावा कुछ और वीडियो भी सामने आए हैं जिसमें दिख रहा है कि सुरक्षाकर्मी शराब की दुकान के बाहर एक मीटर की दूरी का निशान बना रहा है।  

इसी तरह का नजारा केरल स्टेट बेवरेजेस कॉर्पोरेशन (केएसबीसी) की दूसरी दुकानों पर भी दिख रहा है। बता दें कि केरल सामाजिक तौर पर बेहद जागरूक माना जाता है और यहां अबतक कोरोना वायरस के 25 मामले सामने आ चुके हैं। 31 हजार लोग निगरानी में हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि राज्य सरकार ने सार्वजनिक समारोहों और शिक्षण संस्थाओं को बंद रखा है, लेकिन शराब की दुकानों को बंद करने का अभी तक कोई आदेश नहीं दिया गया है। बता दें कि केरल में राजस्व का एक बड़ा हिस्सा शराब बिक्री से ही आता है। 


केएसबीसी के प्रबंध निदेशक स्पर्जन कुमार ने कहा कि आमतौर पर शराब की दुकानों में भीड़ है लेकिन कोरोना वायरस के मद्देनजर हम निर्देशों का पालन भी कर रहे हैं। हमने स्टाफ को मास्क, ग्लव्स और सैनिटाइजर उपलब्ध कराए हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed