फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Covid-19 RT-PCR report may become mandatory for passengers arriving from China five other countries Sources

Covid-19: नए साल से RT-PCR टेस्ट कराना हो सकता है अनिवार्य, इन लोगों पर लागू होगा नियम

Wed, 28 Dec 2022 06:18 PM IST
गुलाम अहमद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गुलाम अहमद Updated Wed, 28 Dec 2022 06:18 PM IST
सार

स्वास्थ्य मंत्रालय के सूत्रों ने बुधवार को कहा कि भारत के लिए अगले 40 दिन महत्वपूर्ण होने वाले हैं, क्योंकि जनवरी में कोविड के मामलों में उछाल देखने को मिल सकता है।

विज्ञापन
Covid-19 RT-PCR report may become mandatory for passengers arriving from China five other countries Sources
कोविड टेस्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारत सरकार अगले सप्ताह यानी नए साल से चीन और पांच अन्य स्थानों से आने वाले यात्रियों के लिए निगेटिव आरटी-पीसीआर रिपोर्ट अनिवार्य कर सकती है। स्वास्थ्य मंत्रालय के सूत्रों ने बुधवार को इसकी जानकारी दी। उन्होंने आगाह किया कि भारत के लिए अगले 40 दिन महत्वपूर्ण होने वाले हैं, क्योंकि जनवरी में कोविड के मामलों में उछाल देखने को मिल सकता है।

विज्ञापन


साथ ही सूत्रों ने कहा कि अगर कोविड महामारी की नई लहर आती भी है, तो मृत्यु और अस्पताल में भर्ती होने की दर बहुत कम होगी। एक अधिकारी ने कहा कि यह प्रवृत्ति रही है कि पूर्वी एशिया में दस्तक देने के लगभग 30-35 दिनों के बाद कोविड महामारी की नई लहर भारत में आती है।
विज्ञापन


सूत्रों ने कहा कि चीन, जापान, दक्षिण कोरिया, हांगकांग, थाईलैंड और सिंगापुर से आने वाले अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए नए साल से एयर सुविधा फॉर्म भरना और 72 घंटे पहले आरटी-पीसीआर टेस्ट कराना अनिवार्य किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि पिछले दो दिनों में विदेश से आए 6,000 यात्रियों की कोरोना जांच की गई, जिनमें से 39 को कोराना वायरस से संक्रमित पाया गया। उन्होंने कहा कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया गुरुवार को दिल्ली में हवाईअड्डे का दौरा करेंगे और वहां टेस्टिंग और स्क्रीनिंग सुविधाओं का जायजा लेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हाल के दिनों में चीन और दक्षिण कोरिया सहित कुछ देशों में कोविड संक्रमण के मामलों में उछाल देखने को मिला है। इसके मद्देनजर केंद्र सरकार ने अलर्ट जारी किया है और राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों को किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने को कहा गया है।



अंतरराष्ट्रीय यात्रियों का रैंडम कोविड टेस्ट 
कोरोना के मामलों में उछाल के बाद, सरकार ने बीते शनिवार से विदेश से आने वाले यात्रियों में से दो प्रतिशत का कोविड टेस्ट अनिवार्य कर दिया है। यह टेस्ट रैंडम आधार पर किया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और स्वास्थ्य मंत्री मंडाविया ने कोरोना के मामलों में ताजा उछाल से निपटने के लिए देश की तैयारियों का आकलन करने के लिए बैठकें की हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने कहा है कि देश को सतर्क और तैयार रहना होगा क्योंकि दुनिया में कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं।

बता दें, ओमिक्रॉन के सब-वैरिएंट BF.7 के कारण कोविड के मामलों में ताजा उछाल देखने को मिल रहा है। सूत्रों ने कहा कि BF.7 सब-वैरिएंट की काफी संक्रामक है। यह संक्रमित एक व्यक्ति आगे 16 व्यक्तियों को संक्रमित कर सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed