{"_id":"60775fb5139cfd629b499a88","slug":"covid-19-report-made-compulsory-for-admission-to-supreme-court-premises","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुप्रीम कोर्ट परिसर में प्रवेश के लिए कोविड-19 रिपोर्ट अनिवार्य की गई","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
सुप्रीम कोर्ट परिसर में प्रवेश के लिए कोविड-19 रिपोर्ट अनिवार्य की गई
Thu, 15 Apr 2021 03:03 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली
Published by: Kuldeep Singh
Updated Thu, 15 Apr 2021 03:03 AM IST
सार
- सुप्रीम कोर्ट आने वाले सभी लोग जैसे रजिस्ट्री स्टाफ, संबंधित एजेंसियों के स्टाफ, वकील और उनके स्टाफ इत्यादि में अगर बीमारी के कोई लक्षण दिखाई देते हैं तो उन्हें आरटी-पीसीआर टेस्ट कराना होगा
विज्ञापन
supreme court
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सुप्रीम कोर्ट ने कोरोना के बढ़ते मामलों के मद्देनजर एहतियातन लक्षण वाले लोगों के परिसर में प्रवेश के लिए कोविड-19 टेस्ट रिपोर्ट अनिवार्य कर दी है। सुप्रीम कोर्ट ने परिसर में प्रवेश को लेकर अतिरिक्त दिशानिर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन
इसमें कहा गया है कि सुप्रीम कोर्ट आने वाले सभी लोग जैसे रजिस्ट्री स्टाफ, संबंधित एजेंसियों के स्टाफ, वकील और उनके स्टाफ इत्यादि में अगर बीमारी के कोई लक्षण दिखाई देते हैं तो उन्हें आरटी-पीसीआर टेस्ट कराना होगा।
विज्ञापन
सभी नियंत्रण अधिकारियों को यह सुनिश्चित करना होगा कि उनका स्टाफ मास्क पहने, सामाजिक दूरी का पालन करे और बार-बार हाथ धोये या सैनिटाइज करे। अगर किसी व्यक्ति को बुखार, खांसी, बदन दर्द, दस्त या सूंघने की शक्ति चलने जाने जैसे लक्षण हैं तो उन्हें परिसर में आने से बचना चाहिए और तुरंत आइसोलेट होकर डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।
विज्ञापन