फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Covid 19 prevention google doodle says wear a mask save lives

Google Doodle on Covid-19 Prevention: गूगल ने डूडल को पहनाया मास्क, महामारी से बचने का दिया संदेश

Tue, 06 Apr 2021 11:05 AM IST
प्रियंका तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रियंका तिवारी Updated Tue, 06 Apr 2021 11:05 AM IST
सार

  • डूडल के जरिये जागरूकता फैलाने की कोशिश
  • कोरोना वायरस से बचने के दिए गए निर्देश

विज्ञापन
Covid 19 prevention google doodle says wear a mask save lives
कोरोना वायरस से बचने का संदेश देता गूगल का डूडल - फोटो : google

विस्तार

अपने खास डूडल के जरिये गूगल अक्सर लोगो को कोई न कोई संदेश देने की कोशिश करता रहता है। दुनियाभर में कोरोना महामारी का प्रकोप अब भी जारी है और अब तो यह महामारी कहर ढाने लगी है। इसे देखते हुए गूगल ने मंगलवार को एक बार फिर से लोगों को इस घातक बीमारी से बचने के लिए जागरूक करने की सराहनीय की कोशिश की। 

विज्ञापन


दरअसल, गूगल ने डूडल के जरिये लोगों को मास्क की महत्वता के साथ ही कोरोना वायरस से बचने के तरीके बताए। गूगल ने अपने डूडल के जरिये लोगों को संदेश दिया, 'वियर ए मास्क, सेव लाइव्स' यानी कि मास्क पहने, लोगों की जान बचाएं। संदेश में यह भी कहा गया है कि चेहरे को ढक कर रखें, अपने हाथों को धोएं और सुरक्षित दूरी बनाकर रखें।
विज्ञापन


इस बार के खास डूडल में गूगल के अक्षर आपस में एक दूसरे से दूरी बनाए हुए हैं। इसके अलावा डूडल में प्रत्येक अक्षर को रंगीन मास्क पहनाया गया है। गूगल डूडल ने कोविड-19 की रोकथाम के लिए डिस्पोजेबल मास्क के ऊपर एक कपड़े का मास्क पहनने का सुझाव भी दिया। एनिमेटेड डूडल पर क्लिक करने पर एक पेज खुलेगा, दहां पर कोरना के लक्षणों, रोकथाम और बुनियादी उपचारों को लेकर  निर्देश विस्तार से दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


गूगल के कोविड-19 रिसोर्स हब में कहा गया है, 'मास्क पहनने से वायरस के प्रसार को रोकने में मदद मिल सकती है। अकेला मास्क ही कोविड-19 से रक्षा नहीं करता है। इसके साथ ही शारीरिक दूरी और हाथ की स्वच्छता भी जरूरी है। अपने स्थानीय स्वास्थ्य प्राधिकरण द्वारा दी गई सलाह का पालन करें।'

कोरोना संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए डूडल के जरिये गूगल का संदेश-

  • अपने हाथों को साबुन और पानी से साफ करें या सैनिटाइजर का उपयोग करें।
  • खांसी या छींकने वाले किसी भी व्यक्ति से सुरक्षित दूरी बनाए रखें।
  • मास्क पहनें।
  • अपने आंख, नाक या मुंह को न छुएं।
  • खांसने या छींकने पर अपने नाक और मुंह को अपनी कोहनी से ढकें।
  • यदि आप अस्वस्थ महसूस कर रहे हैं तो घर पर ही रहें।
  • यदि आपको बुखार, खांसी और सांस लेने में कठिनाई होती है, तो उपचार कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed