{"_id":"5e9134588ebc3e6fd63f52c1","slug":"covid-19-police-inspector-who-held-21-foreign-nationals-tablighi-jamaat-members-tested-positive-for-coronavirus","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र: 21 विदेशियों और जमातियों को पकड़ने वाले पुलिस अधिकारी को हुआ कोरोना","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महाराष्ट्र: 21 विदेशियों और जमातियों को पकड़ने वाले पुलिस अधिकारी को हुआ कोरोना
Sat, 11 Apr 2020 08:37 AM IST
Sneha Baluni
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: Sneha Baluni
Updated Sat, 11 Apr 2020 08:37 AM IST
विज्ञापन
ड्यूटी करते पुलिसकर्मी (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
महाराष्ट्र के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। उन्होंने 21 विदेशी नागरिकों और तब्लीगी जमात के सदस्यों को गिरफ्तार किया था। पुलिस इंस्पेक्टर ने कोरोना वायरस प्रकोप के बीच दिल्ली के निजामुद्दीन क्षेत्र में तब्लीगी जमात आयोजन के बाद मुंब्रा में 21 विदेशी नागरिकों को पकड़ने के लिए एक अभियान का नेतृत्व किया था।
विज्ञापन
अभियान के दौरान वरिष्ठ पुलिस इंस्पेक्टर ने 13 बांग्लादेशी और आठ मलेशियन नागरिकों को पकड़ा था जिन्होंने मार्च में तब्लीगी जमात में हिस्सा लिया था। 21 विदेशी नागरिकों ने पहले तमिलनाडु और फिर महाराष्ट्र के मुंब्रा की यात्रा की थी। इसके बाद वह मस्जिद और स्कूल में छिपे हुए थे।
विज्ञापन
सरकार के परामर्श और अपील के बावजूद वे अधिकारियों के सामने उपस्थित नहीं हुए। जिसके बाद उन्हें पकड़ने के लिए अभियान चलाया गया। मुंब्रा पुलिस ने मस्जिद और स्कूल के ट्रस्टियों के खिलाफ विदेशी नागरिकों को शरण देने और अधिकारियों को सूचित न करने को लेकर मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
मुंब्रा में तब्लीगी जमात के सदस्यों को पकड़ने के बाद पुलिस इंस्पेक्टर ने इस बात को सुनिश्चित किया कि सभी 21 विदेशी नागरिकों और ट्रस्टियों को क्वारंटाइन (एकांतवास) किया जाए और उनकी कोरोना जांच हो। जल्द ही पुलिस इंस्पेक्टर के अंदर कोविड-19 के लक्षण दिखाई देने लगे और उन्होंने इसकी जांच कराई। शुक्रवार को उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। वह फिलहाल नासिक के अपोलो अस्पताल में भर्ती हैं।