फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   covid-19 patients undergoing treatment in India reaches below eight lakh after last one and a half months

भारत में डेढ़ महीने बाद इलाज करा रहे कोविड-19 मरीजों की संख्या आठ लाख से नीचे

Sat, 17 Oct 2020 02:15 PM IST
अमर शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Sat, 17 Oct 2020 02:15 PM IST
विज्ञापन
covid-19 patients undergoing treatment in India reaches below eight lakh after last one and a half months
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : PTI

भारत में पिछले डेढ़ महीने में पहली बार इलाज करा रहे कोविड-19 मरीजों की संख्या आठ लाख से नीचे आई है और यह संख्या देश में कुल मामलों का 10.70 फीसदी है।

विज्ञापन


केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार को यह जानकारी दी। आंकड़ों के अनुसार अभी देश में कोविड-19 के 7,95,087 मरीजों का इलाज चल रहा है।



मंत्रालय ने बताया कि इससे पहले कोरोना वायरस से संक्रमित इलाज करा रहे मरीजों की संख्या एक सितंबर को आठ लाख से नीचे थी।

मंत्रालय ने बताया, "देश में रोजाना बड़ी संख्या में मरीज कोविड-19 से ठीक हो रहे हैं और इलाज करा रहे मरीजों की संख्या तेजी से कम हो रही है।" 

देश में अब तक 65,24,595 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।

मंत्रालय की ओर से सुबह आठ बजे जारी अद्यतन आकंड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में कुल 70,816 मरीज स्वस्थ हुए हैं और इसी अवधि में संक्रमण के 62,212 नए मामले सामने आए हैं। राष्ट्रीय स्तर पर स्वस्थ होने की दर बढ़कर 87.78 फीसदी हो गई है।
विज्ञापन


मंत्रालय ने बताया कि देश में चिकित्सकीय ढांचों में बढ़ोतरी, बचाव नियमों, डॉक्टरों, नर्सों और अग्रिम मोर्चे पर तैनात कर्मियों के समर्पित कार्यों से स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या बढ़ी है और मृत्यु दर में कमी आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंत्रालय ने कहा, "भारत एक मात्र ऐसा देश है, जहां स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या सबसे ज्यादा है और यह वैसे देशों की सूची में शामिल हैं, जहां कोविड-19 से मृत्यु दर कम है। मौजूदा समय में मृत्यु दर 1.52 फीसदी है।" 

मंत्रालय ने बताया कि स्वस्थ हुए नए लोगों में से 78 फीसदी महाराष्ट्र, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़ और ओडिशा से हैं।


मंत्रालय ने बताया कि महाराष्ट्र में अब भी बड़ी संख्या में कोविड-19 के मामले सामने आ रहे हैं। यहां 11,000 से ज्यादा नए मामले सामने आए हैं और इसके बाद कर्नाटक और केरल में 7,000 से ज्यादा मामले सामने आए हैं।

पिछले 24 घंटे में 837 लोगों की मौत हुई है और इनमें से 82 फीसदी मौतें 10 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों- महाराष्ट्र, कर्नाटक, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, पंजाब, आंध्र प्रदेश, मध्य प्रदेश और केरल में हुई हैं। महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 306 लोगों की मौत हुई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed