फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   COVID-19 omicron variant: India reports 2,68,833 fresh corona cases, Daily positivity rate is 16.66%

COVID-19 in India: भारत में 24 घंटे में कोरोना के 2.68 लाख नए केस, 402 मौतें, संक्रमण दर में करीब दो फीसदी का उछाल

Sat, 15 Jan 2022 10:01 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Sat, 15 Jan 2022 10:01 AM IST
सार

भारत में टेस्ट पॉजिटिविटी रेट 14.70 फीसदी से बढ़कर अब 16.66 फीसदी पर पहुंच गई है। यानी देश में प्रति 10 हजार टेस्ट्स में 1666 लोग संक्रमित मिल रहे हैं।

विज्ञापन
COVID-19 omicron variant: India reports 2,68,833 fresh corona cases, Daily positivity rate is 16.66%
भारत में कोरोना के मामले - फोटो : prayagraj

विस्तार

भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना के दो लाख 68 हजार 833 नए केस दर्ज हुए हैं। वहीं, 402 लोगों की मौत भी रिकॉर्ड हुईं। इस बीच 1 लाख 22 हजार 684 लोग ठीक भी हुए हैं। फिलहाल देश में संक्रमण दर का बढ़ना बड़ी चिंता का विषय बनता जा रहा है। दरअसल, भारत में टेस्ट पॉजिटिविटी रेट 14.70 फीसदी से बढ़कर अब 16.66 फीसदी पर पहुंच गई है। यानी देश में प्रति 10 हजार टेस्ट्स में 1666 लोग संक्रमित मिल रहे हैं।

विज्ञापन


स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक,देश में अब सक्रिय कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 14,17,820 हो गई है। वहीं पिछले 24 घंटे में कोरोना से हुईं 402 मौतों के बाद कुल आंकड़ा 4,85,752 पहुंच गया है। 
विज्ञापन


आज आए 4631 ज्यादा मरीज 
देश में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। कल की अपेक्षा शनिवार को संक्रमण दर में करीब दो प्रतिशत का इजाफा हुआ है। वहीं शुक्रवार से 4631 ज्यादा कोरोना संक्रमित दर्ज किए गए हैं। शुक्रवार को देश में 2,64,202 कोरोना संक्रमित पाए गए थे। जबकि, आज दो लाख 68 हजार 833 मरीज सामने आए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ओमिक्रॉन के मामले छह हजार के पार
देश में ओमिक्रॉन के मामलों में भी तेजी से उछाल हो रहा है। शनिवार को यह छह हजार के पार हो गए। जबकि, शुक्रवार को  5,753 मामले सामने आए थे। 

मुंबई में सेल्फ-टेस्ट किट खरीदने पर देना होगा आधार
मुंबई की मेयर किशोरी पेडनेकर ने बताया कि हमने तय किया है कि सेल्फ-टेस्ट किट खरीदने वाले हर व्यक्ति को रिकॉर्ड बनाए रखने के लिए केमिस्ट को अपना आधार कार्ड देना होगा। यदि किसी व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आती है, तो उन्हें अधिकारियों को सूचित करना चाहिए और इसे ऑनलाइन अपडेट करना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed