फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   covid-19 Omicron Variant: India reports 1,59,632 fresh Corona cases, 327 deaths in the last 24 hours

covid-19 Omicron Variant: देश में आज करीब 1.60 लाख लोग संक्रमित, संक्रमण दर 10 प्रतिशत के पार 

Sun, 09 Jan 2022 09:59 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Sun, 09 Jan 2022 09:59 AM IST
सार

देश में अब संक्रमण दर 10 प्रतिशत के पार पहुंच चुकी है। रविवार को यह 10.21 प्रतिशत दर्ज की गई। यानी हर 100 कोरोना सैंपलों में 10 से 11 मरीज कोरोना संक्रमित मिल रहे हैं। 

विज्ञापन
covid-19 Omicron Variant: India reports 1,59,632 fresh Corona cases, 327 deaths in the last 24 hours
भारत में कोरोना मामले - फोटो : PTI

विस्तार

देशभर में कोरोना संक्रमण बहुत ही तेजी से बढ़ रहा है। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में देश में 1,59,632 कोरोना मरीज सामने आए हैं। इसके बाद सक्रिय कोरोना संक्रमितों की संख्या 5,90,611 पहुंच गई है। रविवार को जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, 24 घंटे में 327 लोगों की मौत को कोरोना की वजह से हुई। वहीं 40,863 ठीक होकर अपने घर लौट गए। 

विज्ञापन


संक्रमण देर 10 प्रतिशत के पार पहुंची 
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में अब संक्रमण दर 10 प्रतिशत के पार पहुंच चुकी है। रविवार को यह 10.21 प्रतिशत दर्ज की गई। यानी हर 100 कोरोना सैंपलों में 10 से 11 मरीज कोरोना संक्रमित मिल रहे हैं। 
विज्ञापन


पश्चिम बंगाल दूसरा सबसे ज्यादा संक्रमण वाला राज्य 
पश्चिम बंगाल देश के उन दो राज्यों में शामिल है, जहां पर कोरोना के मामले सबसे तेजी से बढ़ रहे हैं। महाराष्ट्र के बाद यह राज्य सक्रिय कोरोना मामलों में दूसरे स्थान पर है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, राज्य में इस समय 51, 384 कोरोना के सक्रिय मरीज हैं, जो देश के 10.88 प्रतिशत मामले हैं। वहीं महाराष्ट्र में 1,45,198 सक्रिय मामले हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ओमिक्रॉन के 3623 मामले 
देश में कोरोना का ओमिक्रॉन वैरिएंट भी तेजी से अपने पैर पसार रहा है। अब तक इसके 3623 मामले सामने आए हैं। सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र में है। यहां ओमिक्रॉन संक्रमितों की संख्या एक हजार पार कर गई है। वहीं दिल्ली में 513 लोग इससे संक्रमित हैं। 

कोरोना के आंकड़े एक नजर में 
24 घंटे में सामने आए मरीज-1,59,632 
24 घंटे में ठीक हुए कोरोना मरीज- 40,863 
24 घंटे में कोरोना से मौत- 327 
दैनिक संक्रमण दर - 10.21%
सक्रिय कोरोना संक्रमित-  5,90,611
अब तक ठीक हुए कोरोना मरीज -3,44,53,603
देश में अब तक कोरोना से मौतें- 4,83,790
देश में कुल टीकाकरण- 151.58 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed