{"_id":"620731942c00ba715d03acc8","slug":"covid-19-omicron-variant-in-india-50-407-fresh-corona-cases-and-804-deaths-in-the-last-24-hours","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना का खौफ: मौतों के आंकड़े ने फिर डराया, 24 घंटे में 804 लोगों ने गंवाई जान, 50407 नए मामले मिले","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कोरोना का खौफ: मौतों के आंकड़े ने फिर डराया, 24 घंटे में 804 लोगों ने गंवाई जान, 50407 नए मामले मिले
Sat, 12 Feb 2022 09:33 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Sat, 12 Feb 2022 09:33 AM IST
सार
देश में आज कोरोना के 50 हजार से ज्यादा मामले दर्ज किए गए। वहीं पिछले 24 घंटों में 804 लोगों की मौत हुई। 24 घंटों में 1,36,962 लोग ठीक भी हुए। देश में अब कोरोना के कुल 6,10,443 सक्रिय मामले हैं।
विज्ञापन
भारत में कोरोना के मामले
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश में कोरोना के मामलों में लगातार गिरावट जारी है। हालांकि, मौतों का आंकड़ा हर दिन डरा रहा है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में आज कोरोना के 50 हजार से ज्यादा (50,407) मामले दर्ज किए गए। वहीं पिछले 24 घंटों में 804 लोगों की मौत हुई। यह आंकड़ा पिछले दिन से ज्यादा है। शुक्रवार को देश में कोरोना से 657 लोगों की कोरोना से मौत हो गई थी। शनिवार को जारी हुए ताजा आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों में 1,36,962 लोग ठीक भी हुए। देश में अब कोरोना के कुल 6,10,443 सक्रिय मामले हैं।
विज्ञापन
संक्रमण दर में गिरावट जारी
देश में कोरोना की दैनिक संक्रमण दर में लगातार गिरावट जारी है। शनिवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, दैनिक संक्रमण दर घटकर 3.48% पहुंच गई है। जबकि, शुक्रवार को यह 3.89% रह गई थी। वहीं कुछ सक्रिय मामलों में भी गिरावट आई है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, देश में अब तक कोरोना से 5,07,981 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं कुल वैक्सीनेशन 1,72,29,47,688 इतना हुआ है।
विज्ञापन
24 घंटे में घटे आठ हजार मरीज
शुक्रवार को देश में कोरोना के 58,077 मरीज दर्ज किए गए थे, लेकिन पिछले 24 घंटे में यह संख्या 50 हजार के पास पहुंच गई है। यानी एक दिन में आठ हजार से ज्यादा मरीज घट गए। अब देश में कुल सक्रिय मामले 6,10,443 रह गए हैं, जो कल तक 6,97,802 थे।
विज्ञापन