{"_id":"61e0fd78429a117a2d20fff3","slug":"covid-19-omicron-news-india-reports-2-64-202-fresh-corona-cases-daily-positivity-rate-is-14-78","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब विकराल हो रहा कोरोना: एक दिन में 6.7 प्रतिशत बढ़े मरीज, सामने आए 2.64 लाख से ज्यादा मामले, संक्रमण दर 14% के पार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
अब विकराल हो रहा कोरोना: एक दिन में 6.7 प्रतिशत बढ़े मरीज, सामने आए 2.64 लाख से ज्यादा मामले, संक्रमण दर 14% के पार
Fri, 14 Jan 2022 10:05 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Fri, 14 Jan 2022 10:05 AM IST
सार
सक्रिय कोरोना संक्रमितों की संख्या 12,72,073 पहुंच गई है। शुक्रवार को जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, 24 घंटे में 315 लोगों की मौत कोरोना की वजह से हुई।
विज्ञापन
देश में कोरोना के मामले
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देशभर में कोरोना संक्रमण बहुत ही तेजी से बढ़ रहा है। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में देश में 2,64,202 कोरोना मरीज सामने आए हैं। गुरुवार को सामने आए मरीजों से यह संख्या 6.7 प्रतिशत ज्यादा है। गुरुवार को 2.47 लाख मामले सामने आए थे। इसके बाद सक्रिय कोरोना संक्रमितों की संख्या 12,72,073 पहुंच गई है। शुक्रवार को जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, 24 घंटे में 315 लोगों की मौत कोरोना की वजह से हुई। वहीं 1,09,345 ठीक होकर अपने घर लौट गए।
विज्ञापन
संक्रमण देर 14 प्रतिशत के पार पहुंची
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में अब संक्रमण दर 14 प्रतिशत के पार पहुंच चुकी है। शुक्रवार को यह 14.78 प्रतिशत दर्ज की गई। यानी हर 100 कोरोना सैंपलों में 14 से 15 मरीज कोरोना संक्रमित मिल रहे हैं।
विज्ञापन
ओमिक्रॉन के 5,753 मामले
देश में कोरोना का ओमिक्रॉन वैरिएंट भी तेजी से अपने पैर पसार रहा है। अब तक इसके 5,753 मामले सामने आए हैं। सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र में है। वहीं दिल्ली में भी नया वैरिएंट तेजी से पैर पसार रहा है।
विज्ञापन
कोरोना के आंकड़े एक नजर में
24 घंटे में सामने आए मरीज- 2,64,202
24 घंटे में ठीक हुए कोरोना मरीज- 1,09,345
24 घंटे में कोरोना से मौत- 315
दैनिक संक्रमण दर - 14.78%
सक्रिय कोरोना संक्रमित- 12,72,073
देश में अब तक कोरोना से मौतें- 4,85,350