{"_id":"6594eb8fbf5008f1760e6ea9","slug":"covid-19-new-coronavirus-cases-active-cases-jn1-variant-know-more-2024-01-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"COVID-19: पिछले 24 घंटों में 602 कोरोनावायरस के नए मामले दर्ज; पांच की मौत, चार हजार से अधिक सक्रिय मामले","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
COVID-19: पिछले 24 घंटों में 602 कोरोनावायरस के नए मामले दर्ज; पांच की मौत, चार हजार से अधिक सक्रिय मामले
Wed, 03 Jan 2024 10:37 AM IST
श्वेता महतो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्वेता महतो
Updated Wed, 03 Jan 2024 10:37 AM IST
सार
भारत में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 602 मामले दर्ज किए गए हैं। इसी के साथ सक्रिय मामलों की संख्या अब 4440 हो चुकी है।
विज्ञापन
coronavirus, covid 19
- फोटो : अमर उजाला, इंदौर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत में पिछले 24 घंटों में 602 नए कोविड-19 के मामले दर्ज किए गए हैं। इस दौरान पांच की मौतहो चुकी है। इसी के साथ देशभर में सक्रिय मामलों की संख्या अब 4440 हो चुकी है। मंगलवार तक सक्रिय मामलों की संख्या 4,565 थी।
पिछले एक माह के भीतर देश के कई राज्यों में संक्रमितों की संख्या में तेजी से उछाल दर्ज किया गया है। हालिया रिपोर्ट में ओमिक्रॉन सब-वेरिएंट JN.1 के अब तक दस राज्यों में पुष्टि की खबर है। इन राज्यों में केरल और गोवा सबसे ज्यादा प्रभावित हैं।
केरल में दो की मौत
स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से जारी आंकड़ों के अनुसार, सुबह के आठ बजे तक कोविड-19 की वजह से केरल में दो मौत हुई है। वहीं कर्नाटक, पंजाब और तमिलनाडु में एक-एक मौत दर्ज की गई है।
विज्ञापन
केरल में मरने वाले वालों में एक 66 वर्षीय मरीज भी शामिल है, जो लीवर की बीमारी से पीड़ित थे। वहीं अन्य मरीज 79 वर्षीय महिला है जो धमनी रोग और सेप्सिस की मरीज थी। पांच दिसंबर तक कोविड के मामलों में गिरावट देखी गई थी, लेकिन इसके बाद बढ़ते ठंड और नए वेरिएंट के कारण एक बार फिर कोविड-19 के मामले तेजी से बढ़ने लगे।
इस संक्रमण से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 4.4 करोड़ है। वहीं राष्ट्रीय रिकवरी दर 98.81 फीसदी पर पहुंच चुकी है। मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार देशभर में अबतक 220.67 कोविड-19 की खुराक दी जा चुकी है।