फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Covid 19 India: The total infection in India is 118,447, but the number of active cases is only 66,330

भारत में कुल संक्रमित 1 लाख 18 हजार, लेकिन सक्रिय मरीजों की संख्या 50 फीसदी

Fri, 22 May 2020 02:24 PM IST
प्रदीप पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रदीप पाण्डेय Updated Fri, 22 May 2020 02:24 PM IST
सार

  • भारत में कुल संक्रमित मरीज 1,18,447
  • पूरी दुनिया में संक्रमितों की संख्या 5,199,016
  • सक्रिय मामलों का औसत 50 फीसदी

विज्ञापन
Covid 19 India: The total infection in India is 118,447, but the number of active cases is only 66,330
COVID 19 INDIA - फोटो : BOC_MIB

विस्तार

भारत में कोरोना संक्रमण के मामले 1,18,447 की संख्या को पार कर चुके हैं, लेकिन यदि आप सक्रिय मामलों पर नजर डालें तो इसकी संख्या 50 फीसदी के आसपास है। भारत में 22 मई की सुबह 8 बजे तक कुल सक्रिय मामले 66,330 थे, 48,534 लोगों ठीक हुए या उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई और 3,583 लोगों की मौत हुई है। पिछले 24 घंटों पर नजर डालें तो देश में कुल 6,088 नए मामले आए हैं, 3234 लोगों ठीक हुए हैं और 148 लोगों की मृत्यु हुई है।

विज्ञापन

 
भारत में कुल संक्रमण और सक्रिय मामले की तुलना पूरी दुनिया से करें तो पूरी दुनिया में संक्रमण के कुल मामले 5,199,016 है। इसमें से 2,780,884 सक्रिय मामले हैं, 3,34,698 लोगों की मौत हो गई है,और 2,085,024 लोग ठीक हो गए हैं। ऐसे में दुनिया में भी कोरोना के सक्रिय मामलों का औसत 50 फीसदी ही है। वर्ल्डोमीटर के मुताबिक भारत में अभी तक 25 लाख से अधिक टेस्ट हुए हैं और यहां प्रति एक लाख लोगों पर 1,973 लोगों का टेस्ट हो रहा है।

टॉप पांच राज्यों की क्या है स्थिति (20 मई, सुबह 8 बजे तक)

  1. महाराष्ट्र- कुल 41,642 मामले हैं, पिछले 24 घंटे में 2,345 नए केस आए। कुल 1,454 लोगों की मृत्यु हुई है और 11,726 लोग ठीक हुए।
  2. तमिलनाडु- कुल मामले 13,967, नए मामले 776, कुल मृत्यु 94 और कुल 6,282 लोग ठीक हुए।
  3. गुजरात- 24 घंटे मे 368 नए मामले सामने आए। कुल मामले 12,905, कुल 5,488 लोग ठीक हुए और 773 लोगों की मौत हुई।
  4. दिल्ली- दिल्ली में संक्रमण के कुल मामले 11,659, कुल 5,567 लोग ठीक हुए और 194 लोगों की मृत्यु हुई।
  5. राजस्थान- 24 घंटे में 212 नए मामले सामने आए और कुल मामले की संख्या 6,227 पहुंची। अभी तक 3,485 लोग ठीक हुए और 151 लोगों की मौत हुई।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed