{"_id":"5e7c998e8ebc3e72bd710e14","slug":"covid-19-india-suggested-pakistan-to-postpone-meeting-on-indus-river","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना: भारत का पाक को सालाना सिंधु बैठक टालने का प्रस्ताव, नहीं मिला जवाब","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कोरोना: भारत का पाक को सालाना सिंधु बैठक टालने का प्रस्ताव, नहीं मिला जवाब
Thu, 26 Mar 2020 05:31 PM IST
Amit Mandal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Amit Mandal
Updated Thu, 26 Mar 2020 05:31 PM IST
विज्ञापन
भारत-पाकिस्तान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना वायरस महामारी के प्रकोप और उसके कारण देश में लॉकडाउन के मद्देनजर भारत ने पाकिस्तान से दोनों देशों के सिंधु आयुक्तों के बीच होने वाली सालाना बैठक टालने का अनुरोध किया है। अधिकारियों ने गुरुवार को बताया कि यह बैठक इसी हफ्ते होनी है, लेकिन पाकिस्तान ने भारत के अनुरोध पर अभी कोई जवाब नहीं दिया है।
विज्ञापन
हर साल 31 मार्च तक बैठक करनी होती है
भारत और पाकिस्तान के सिंधु आयुक्तों को हर साल 31 मार्च तक बैठक करनी होती है। यह व्यवस्था दोनों देशों के बीच हुए सिंधु जल समझौते के तहत की गई है। इस संधि के अनुसार, आयोग की साल में एक बार बैठक होगी, यह एक बार भारत में और एक बार पाकिस्तान में होगी। आयुक्तों के बीच पिछली बैठक अगस्त 2018 में लाहौर में हुई थी।
विज्ञापन
सूत्रों ने बताया कि 13 फरवरी को भारत के सिंधु आयुक्त पी.के. सक्सेना ने पाकिस्तान के अपने समकक्ष सैयद मोहम्मद मेहर अली शाह को स्थायी सिंधु आयोग की सालाना बैठक के लिए आमंत्रित किया था। 12 मार्च को पाकिस्तान के आयुक्त ने भारत का न्योता स्वीकार कर लिया था और मार्च महीने के अंत में भारतीय समकक्ष से मुलाकात करने की रजामंदी दी थी।
विज्ञापन
हालांकि, 11 मार्च को विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कोविड-19 को वैश्विक महामारी घोषित कर दिया और सूत्रों के मुताबिक जिसके बाद भारत ने दोनों देशों के वृहद हित के मद्देनजर इस बैठक को कुछ वक्त के लिए स्थगित करने का प्रस्ताव दिया।
बता दें कि इस वक्त कोरोना वायरस के चलते पाकिस्तान की हालत ज्यादा खराब है। वहां करीब 1000 मामले सामने आ चुके हैं जो भारत से काफी ज्यादा हैं।