फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Covid-19 India reports 3615 New Corona cases News in Hindi

Covid-19 India: देश में आज 3615 कोरोना मामले, संक्रमण दर में भी गिरावट

Wed, 28 Sep 2022 01:04 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Wed, 28 Sep 2022 01:04 PM IST
सार

आंकड़ों के मुताबिक, देश में बीते 24 घंटों में कोरोना के 3,615 नए मामले सामने आए हैं। वहीं 4,972 लोग कोरोना से ठीक हुए हैं। 

विज्ञापन
Covid-19 India reports 3615 New Corona cases News in Hindi
कोरोना के मामले - फोटो : पीटीआई

विस्तार

देश में कोरोना मामलों में गिरावट जारी है। बुधवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, देश में बीते 24 घंटों में 3,615 नए मामले सामने आए हैं। वहीं 4,972 लोग कोरोना से ठीक हुए हैं। 

विज्ञापन


स्वास्थ्य मंत्रलाय ने बताया, अब देश में कोरोना के सक्रिय मामलों का आंकड़ा घटकर 40,979 पहुंच गया है। वहीं दैनिक संक्रमण दर 1.12 प्रतिशत दर्ज की गई है। आंकड़ों के मुताबिक, देश में अब कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 4,45,79,088 हो गई है। 
विज्ञापन

 

24 घंटे में 22 लोगों की मौत
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बुधवार सुबह आठ बजे जारी आंकड़ों के अनुसार, देश में संक्रमण से 22 और लोगों की मौत होने के बाद मृतक संख्या बढ़कर 5,28,584 पर पहुंच गई है। इन 22 मामलों में केरल के आठ पुराने मामले भी शामिल हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया, पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 1,378 की कमी दर्ज की गई है। मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.72 प्रतिशत है।

विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि देश में सात अगस्त 2020 को कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त 2020 को 30 लाख और पांच सितंबर 2020 को 40 लाख से अधिक हो गई थी। संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर 2020 को 50 लाख, 28 सितंबर 2020 को 60 लाख, 11 अक्टूबर 2020 को 70 लाख, 29 अक्टूबर 2020 को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे।देश में 19 दिसंबर 2020 को ये मामले एक करोड़ से अधिक हो गए थे। पिछले साल चार मई को संक्रमितों की संख्या दो करोड़ और 23 जून 2021 को तीन करोड़ के पार पहुंच गई थी। इस साल 25 जनवरी को संक्रमण के मामले चार करोड़ के पार हो गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed