फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Covid-19 India: Andaman and Nicobar Islands become Corona free again

देश में कोविड-19: फिर से कोरोना मुक्त हुआ अंडमान, लेकिन देश में बढ़ गए इतने मामले

Sun, 01 May 2022 11:02 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Sun, 01 May 2022 11:02 AM IST
सार

24 घंटों में देश में 3324 नए मामले सामने आए हैं। डराने वाली बात यह है कि अकेले दिल्ली में 1520 मामले मिले हैं। 24 घंटे में कोरोना से 40 लोगों की मौत हो गई।

विज्ञापन
Covid-19 India: Andaman and Nicobar Islands become Corona free again
देश में कोरोना - फोटो : ANI

विस्तार

देश में बढ़ते कोरोना संक्रमण के बीच अंडमान और निकोबार द्वीप समूह से राहत भरी खबर सामने आई है। अंडमान एक बार फिर से कोरोना मुक्त घोषित कर दिया गया है। यहां 23 अप्रैल को एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित मिला था, जिसे 30 अप्रैल को अस्पताल से छुट्टी मिल गई। इस बीच केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बताया गया कि पिछले 24 घंटों में देश में 3324 नए मामले सामने आए हैं। डराने वाली बात यह है कि अकेले दिल्ली में 1520 मामले मिले हैं। 

विज्ञापन


40 लोगों की हुई मौत
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, 24 घंटे में कोरोना से 40 लोगों की मौत हो गई। जबकि, शनिवार को 50 लोगों की मौत हुई थी। इसके बाद कुल मौतों की संख्या 5,23,843 पहुंच गई। मौत के आंकड़ों के साथ नए संक्रमितों की संख्या में भी कमी आई है। शनिवार को देश में 3688 संक्रमित मिले थे, लेकिन रविवार को 364 मामले कम आए हैं। वहीं पिछले 24 घंटों में 2,876 लोगों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। 
विज्ञापन


देश में अब 19092 सक्रिय मामले

आंकड़ों पर नजर डालें तो देश में अब तक 4,30,79,188 लोग कोरोना की चपेट में आ चुके हैं, जिसमें 19,092 सक्रिय मामले हैं। अब तक 4,25,36,253 लोग कोरोना से ठीक हो चुके हैं तो 1,89,17,69,346 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। 

विज्ञापन
विज्ञापन


मास्क पर जल्द लेंगे फैसला- महाराष्ट्र मंत्री 
कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने कहा, अगर ऐसे ही मामले बढ़ते रहे तो हमें राज्य में मास्क पहनना अनिवार्य करना होगा। उन्होंने कहा, हमारा उद्देश्य फिलहाल कोरोना टीकाकरण में तेजी लाना और बच्चों के लिए टीकाकरण सुनिश्चित कराने पर है। इस दौरान उन्होंने लोगों को कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करने की अपील भी की। उन्होंने कहा छोटे शहरों में आंकड़े बढ़ रहे हैं, जो चिंताजनक है। अभी प्रतिबंधों की कोई आवश्यकता नहीं है, लेकिन मामले बढ़ते हैं तो हमें प्रतिबंध लगाने होंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed