फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Covid-19 India: 72 thousand active corona patients, more than 12000 new cases today

Covid-19: देश में 72 हजार से ज्यादा हुए सक्रिय कोरोना मरीज, आज फिर सामने आए 12000 से ज्यादा नए मामले

Sun, 19 Jun 2022 10:41 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Sun, 19 Jun 2022 10:41 AM IST
सार

देश में पिछले 24 घंटों में 12,899 नए कोरोना संक्रमित सामने आए हैं। वहीं 15 लोगों की मौत हुई है। अब देश में 72,474 सक्रिय कोरोना मरीज हैं।

विज्ञापन
Covid-19 India: 72 thousand active corona patients, more than 12000 new cases today
कोरोना वायरस - फोटो : पीटीआई

विस्तार

देश में कोरोना संक्रमण की स्थिति दिनोंदिन बिगड़ती जा रही है। आए दिन 12 हजार से ज्यादा नए मामले सामने आ रहे हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, देश में पिछले 24 घंटों में 12,899 नए कोरोना संक्रमित सामने आए हैं। वहीं 15 लोगों की मौत हुई  है। 

विज्ञापन


हर दिन बढ़ रहे संक्रमितों के कारण कोरोना के सक्रिय मामलों में भी तेजी से इजाफा हो रहा है। अब देश में 72,474 सक्रिय कोरोना मरीज हैं। एक दिन में चार हजार से ज्यादा सक्रिय कोरोना मरीजों में इजाफा हुआ है। वहीं देश में अब कोरोना से होने वाली मौतों की संख्या बढ़कर 524855 हो गई है। 
विज्ञापन


दिल्ली में कोरोना के 1500 से ज्यादा मामले 
राजधानी में बीते 24 घंटे में कोरोना के 1534 नए मामले मिले हैं व तीन मौतें दर्ज हुई हैं। स्वास्थ्य विभाग ने 19889 टेस्ट किए हैं। टेस्ट में से 7.71 फीसदी मरीज संक्रमित मिले हैं। इससे एक दिन पहले संक्रमण दर 8.18 फीसदी रही थी। राहत की बात यह भी है कि 1255 मरीजों ने कोरोना को हराया है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, होम आइसोलेशन में 3370 मरीज उपचाराधीन हैं। अस्पतालों में मरीजों की संख्या बढ़ोतरी हुई है। शनिवार को मरीजों की संख्या 241 दर्ज की गई है, जिसमें आईसीयू में 70, ऑक्सीजन पर 79 व वेंटिलेटर पर 13 मरीज भर्ती हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed