{"_id":"62a01b46a8e4216e455fb6ce","slug":"covid-19-india-5233-new-corona-cases-in-a-day-active-patients-cross-28-thousand","type":"story","status":"publish","title_hn":"Covid 19 India: फिर डराने लगा कोरोना, 24 घंटे में बढ़ गए 40 प्रतिशत मरीज; सामने आए 5000 से ज्यादा मामले","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Covid 19 India: फिर डराने लगा कोरोना, 24 घंटे में बढ़ गए 40 प्रतिशत मरीज; सामने आए 5000 से ज्यादा मामले
Wed, 08 Jun 2022 10:01 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Wed, 08 Jun 2022 10:01 AM IST
सार
देश में एक दिन में 5233 नए कोरोना मरीज सामने आए हैं। जबकि, सक्रिय मरीजों की संख्या 28,857 पहुंच गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 3345 लोग कोरोना से ठीक हुए हैं और सात लोगों की मौत हुई है।
विज्ञापन
देश में कोरोना
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की फिर से चिंता बढ़ा दी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में देश में 5233 नए मरीज सामने आए हैं। जबकि, एक दिन पहले 3741 मामले दर्ज किए गए थे। यानी कोरोना के मरीजों में एक दिन में करीब 40 प्रतिशत का इजाफा दर्ज किया गया है। एक दिन में इतने मरीज कई महीनों बाद दर्ज किए गए हैं। इसके साथ ही सक्रिय मरीजों की संख्या में भी भारी इजाफा हुआ है। अब देश में 28857 कोरोना के सक्रिय मरीज हैं।
विज्ञापन
स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 3345 लोग कोरोना से ठीक हुए हैं और सात लोगों की मौत हुई है। इसके साथ ही देश में कोरोना से होने वाली कुल मौतों की संख्या 5,24,715 पहुंच गई है।
विज्ञापन
जून में कोरोना ने पकड़ी रफ्तार
कोरोना के आंकड़ों को देखें तो इस महीने की शुरुआत से ही कोरोना ने रफ्तार पकड़ ली है। एक जून से सात जून तक हर दिन चार हजार के आसपास मामले दर्ज किए गए। जबकि, सप्ताह समाप्त होते ही 5000 से ज्यादा मामले सामने आए। आंकड़ों को देखें तो एक जून को 2745, दो जून को 3712, तीन जून को 4041, चार जून को 3962, पांच जून को 4270, छह जून को 4518 और सात जून को 3741 मामले सामने आए। वहीं आज 5233 मामले दर्ज किए गए।
विज्ञापन