फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   COVID-19 in India Cases rise for 4th consecutive day Active cases increase in UP Maharashtra Kerala Karnataka status news in hindi

COVID-19 India: भारत में लगातार चौथे दिन बढ़े कोरोना के केस, पिछले एक दिन में 8,329 नए मामले, मरीजों की संख्या 40 हजार पार

Sat, 11 Jun 2022 10:24 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Sat, 11 Jun 2022 10:24 PM IST
सार

एक सुकून की बात यह है कि पिछले एक दिन में कोरोना से सिर्फ 10 लोगों की मौत हुई है। यानी संक्रमण दर बढ़ने के बावजूद मृत्यु दर नहीं बढ़ी है। 

विज्ञापन
COVID-19 in India Cases rise for 4th consecutive day Active cases increase in UP Maharashtra Kerala Karnataka status news in hindi
कोरोना का कहर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारत में कोरोनावायरस के नए केसों की संख्या एक बार फिर तेजी से बढ़ती जा रही है। पिछले 24 घंटे में ही देश में कोरोना के 8,329 नए मामले दर्ज हुए हैं। यह गुरुवार को मिले केसों के मुकाबले करीब 10 फीसदी की बढ़ोतरी है। इसी के साथ यह लगातार चौथा दिन है, जब देश में कोरोना के रोजाना मिलने वाले मामलों की संख्या में इजाफा दर्ज किया गया है। जहां सात जून को देश में रोजाना मिलने वाले मामलों का आंकड़ा पांच हजार के पार था, वहीं अब यह संख्या आठ हजार के ऊपर हो गई है। 
विज्ञापन


इसी के साथ भारत में सक्रिय कोरोना मरीजों की संख्या 40,370 पर पहुंच गई है। हालांकि, एक सुकून की बात यह है कि पिछले एक दिन में कोरोना से सिर्फ 10 लोगों की मौत हुई है। यानी संक्रमण दर बढ़ने के बावजूद मृत्यु दर नहीं बढ़ी है। आंकड़ों के मुताबिक, देश में संक्रमण से जिन 10 और लोगों की मौत हुई है, उनमें से पांच की केरल, दो की दिल्ली और एक-एक मरीज की मौत गुजरात, उत्तर प्रदेश तथा मध्य प्रदेश में हुई।
विज्ञापन


गौरतलब है कि भारत में गुरुवार को कोरोना के 7584 केस मिले थे, वहीं बुधवार को रोजाना मिलने वाले मरीजों का आंकड़ा 7240 था। सात जून को देश में कोरोना के 5233 केस सामने आए थे, जबकि छह जून (मंगलवार) को 3741 नए संक्रमित मिले थे। यानी बीते चार दिनों में रोजाना मिलने वाले मामलों की संख्या लगभग ढाई गुना पहुंच चुकी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उपचाराधीन मरीजों की संख्या संक्रमण के कुल मामलों का 0.09 प्रतिशत है जबकि कोविड-19 से स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर 98.69 फीसदी दर्ज की गई। आंकड़ों के अनुसार, बीते 24 घंटे में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 4,103 मामलों की वृद्धि दर्ज की गई। संक्रमण की दैनिक दर 2.41 प्रतिशत दर्ज की गई और साप्ताहिक संक्रमण दर 1.75 प्रतिशत रही। इस बीमारी से उबरने वाले मरीजों की संख्या बढ़कर 4,26,48,308 हो गई है, जबकि मृत्यु दर 1.21 प्रतिशत है।

इंसाकाग करेगा समीक्षा
कोरोना के मामलों में तेज बढ़ोतरी की वजह का पता लगाने के लिए इंसाकाग ने इसके विभिन्न वैरिएंट की जीनोमिक निगरानी वाले आंकड़ों की समीक्षा करने का फैसला किया है। कोरोना महामारी पैदा करने के लिए जिम्मेदार माने जाने वाले सार्स-सीओवी-2 वायरस की जीनोमिक सीक्वेंसिंग के लिए गठित प्रयोगशालाओं के संघ की अगले हफ्ते बैठक में यह समीक्षा की जाएगी।


महाराष्ट्र में नए केस तीन हजार के करीब
महाराष्ट्र में बीते 24 घंटे में कोरोना के 2922 नए मामले सामने आए। कई महीनों के बाद मुंबई में कोरोना के सक्रिय मरीज बढ़कर 10,047 हो गए हैं। मुंबई में शनिवार को कोरोना के 1,745 नए मामले सामने आए। इस दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गई।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed