{"_id":"623ac11ea4074c7faf4841fc","slug":"covid-19-in-india-1-778-new-coronavirus-infections-and-62-new-fatalities-in-the-last-24-hours","type":"story","status":"publish","title_hn":"देश में कोरोना: पिछले 24 घंटे में 1,778 नए मामले, 62 मरीजों की मौत","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
देश में कोरोना: पिछले 24 घंटे में 1,778 नए मामले, 62 मरीजों की मौत
Wed, 23 Mar 2022 12:11 PM IST
अजय सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अजय सिंह
Updated Wed, 23 Mar 2022 12:11 PM IST
सार
देश में अभी तक कुल 78.42 करोड़ से अधिक नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई है, जिनमें से 6,77,218 नमूनों की जांच पिछले 24 घंटे में की गई।
विज्ञापन
कोरोना संक्रमण
- फोटो : PTI
विस्तार
देश में लगातार कोरोना के मामलों में कमी देखी जा रही है। बुधवार को 1,778 नए मामले सामने आए जबकि इस दौरान 62 मरीजों की मौत हुई है। वहीं अब संक्रमित हो चुके लोगों की संख्या बढ़कर 4,30,12,749 हो गई।
विज्ञापन
स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, अब देश में मृतकों की संख्या बढ़कर 5,16,605 हो गई। वहीं इलाज करा रहे मरीजों की संख्या घटकर 23,087 हो गई है, जो कुल मामलों का 0.05 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटे में इलाज करा रहे मरीजों की संख्या में 826 की कमी दर्ज की गई। मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.75 प्रतिशत है।
विज्ञापन
आंकड़ों के अनुसार, संक्रमण की दैनिक दर 0.26 प्रतिशत और साप्ताहिक दर 0.36 प्रतिशत दर्ज की गई। देश में अभी तक कुल 78.42 करोड़ से अधिक नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई है, जिनमें से 6,77,218 नमूनों की जांच पिछले 24 घंटे में की गई। देश में अभी तक कुल 4,24,73,057 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं और कोविड-19 से मृत्यु दर 1.20 प्रतिशत है। वहीं, राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक कोविड-19 रोधी टीकों की 181.89 करोड़ से अधिक खुराक दी गई हैं।
विज्ञापन