{"_id":"6014df1838158619302b72b4","slug":"covid-19-france-to-close-borders-to-non-eu-countries-steps-back-from-new-lockdown","type":"story","status":"publish","title_hn":"Covid-19: फ्रांस में एक बार फिर लॉकडाउन की नौबत, यूरोपीय संघ के बाहर से आने वालों के लिए सीमाएं बंद","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Covid-19: फ्रांस में एक बार फिर लॉकडाउन की नौबत, यूरोपीय संघ के बाहर से आने वालों के लिए सीमाएं बंद
Sat, 30 Jan 2021 09:52 AM IST
दीप्ति मिश्रा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, पेरिस
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, पेरिस
Published by: दीप्ति मिश्रा
Updated Sat, 30 Jan 2021 09:52 AM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिछले एक साल से दुनिया भर में कोरोना वायरस का कहर जारी है। दुनिया भर में कोरोना वायरस से 10. 26 करोड़ से ज्यादा लोग संक्रमित हो गए हैं। वहीं संक्रमण से 22.16 लाख से अधिक लोगों की जान जा चुकी है। कई देशों को कोरोना संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए दो से तीन बार लॉकडाउन लगाना पड़ा है। फ्रांस में कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन के मामले तेजी से सामने आने के बाद तीसरी बार लॉकडाउन की नौबत आ गई है।
विज्ञापन
फ्रांस ने कहा है कि यूरोपीय संघ के बाहर से आने वाले लोगों के लिए रविवार से वह अपनी सीमाएं बंद कर रहा है। फ्रांस का यह कदम कोरोना वायरस के नए स्वरूप को फैलने से रोकने के लिए है ताकि तीसरा लॉकडाउन लगाने को मजबूर नहीं होना पड़े। फ्रांस के प्रधानमंत्री जीन कास्टेक्स ने राष्ट्रपति पैलेस में स्वास्थ्य सुरक्षा संबंधी आपात बैठक के बाद शुक्रवार रात को इस बारे में घोषणा की। उन्होंने कोरोना वायरस के नए स्वरूप से गंभीर खतरे के प्रति आगाह किया।
विज्ञापन
कोरोना जांच रिपोर्ट दिखाना जरूरी
प्रधानमंत्री ने कहा कि यूरोपीय संघ के अन्य देशों से आने वाले लोगों को भी संक्रमण मुक्त होने की पुष्टि करने के लिए जांच रिपोर्ट दिखानी होगी। वायरस के कारण फ्रांस ने सरहद के आर-पार आवागमन की सीमाएं पहले ही तय कर रखी हैं और हवाईअड्डों तथा बंदरगाहों पर पिछले हफ्ते सख्त जांच शुरू कर दी गई। यहां अक्टूबर से ही रेस्टोरेंट, पर्यटन स्थल तथा कई होटल बंद हैं। अब फ्रांस रविवार से यहां सभी बड़े शॉपिंग केंद्रों को भी बंद कर रहा है तथा विदेशों से यात्रा को भी सीमित कर रहा है।
विज्ञापन
चिकित्सक कर रहे लॉकडाउन की मांग
फ्रांस के चिकित्सक मांग कर रहे हैं कि अन्य यूरोपीय देशों की तरह फ्रांस में भी नया राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन लगाया जाए। लेकिन ऐसे कदम के आर्थिक असर के मद्देनजर कास्टेक्स ने कहा कि हमारा कर्तव्य है कि सबकुछ ठीकठाक चलता रहे ताकि नया लॉकडाउन लगाने के लिए मजबूर नहीं होना पड़े। इस लिहाज से आने वाले दिन निर्णायक रहने वाले हैं।
बता दें कि फ्रांस में कोरोना वायरस से अब तक 3,153,487 से अधिक लोग संक्रमित हो गए हैं। वहीं 75,620 लोगों की मौत हो चुकी है।