फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Covid 19: Election Commission will decide to visit Bihar in next few days

कोरोना: चुनाव आयोग अगले कुछ दिनों में बिहार का दौरा करने का निर्णय करेगा

Tue, 22 Sep 2020 12:59 AM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Amit Mandal Updated Tue, 22 Sep 2020 12:59 AM IST
विज्ञापन
Covid 19: Election Commission will decide to visit Bihar in next few days
Bihar election 2020 - फोटो : amar ujala

मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने सोमवार को कहा कि चुनाव आयोग (ईसी) अगले कुछ दिनों में बिहार का दौरा करने का निर्णय करेगा जहां कोविड-19 महामारी के बीच इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने की संभावना है।

विज्ञापन


अरोड़ा ने ‘कोविड-19 के दौरान चुनाव कराने के मुद्दे, चुनौतियां और प्रोटोकॉल: देश का अनुभव साझा करना’ विषयक अंतरराष्ट्रीय वेबिनार को संबोधित करते हुए कहा कि आयोग बिहार का दौरा करने पर ‘अगले दो तीन दिन में निर्णय करेगा।
विज्ञापन


चुनाव आयोग आम तौर पर चुनाव वाले राज्य के लिए चुनाव कार्यक्रम की घोषणा करने से पहले वहां की पुलिस, नागरिक प्रशासन के अधिकारियों एवं राजनीतिक दलों के साथ चर्चा करने के लिए उस प्रदेश का दौरा करता है। आयोग में एक मुख्य चुनाव आयुक्त और दो चुनाव आयुक्त होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आयोग की एक विज्ञप्ति के अनुसार अरोड़ा ने चुनाव पर कोविड -19 के असर की विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि एक मतदान केंद्र पर मतदाताओं की अधिकतम संख्या 1500 से घटकर अब 1000 रह गई है और मतदान केंद्रों की संख्या 65000 से बढ़कर 100000 हो गई है। अरोड़ा ने कहा कि और इन बदलावों के लिए भारी इंतजाम और कर्मियों की जरूरत पड़ी। 

बिहार में 243 सदस्यीय विधानसभा का कार्यकाल 29 नवंबर को समाप्त हो जाएगा और प्रदेश में अक्तूबर-नवंबर में चुनाव होने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed