फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   covid-19 door-to-door campaign Har Ghar Dastak will be continued till 31st Dec for corona vaccination 

केंद्र का दावा: 31 दिसंबर तक चलेगा 'हर घर दस्तक' अभियान, 100 प्रतिशत लोगों को दिया जाएगा कोरोना का पहला टीका

Tue, 30 Nov 2021 12:04 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Tue, 30 Nov 2021 12:04 PM IST
सार

कोरोना वैक्सीनेशन को बढ़ाने के लिए केंद्र सरकार की ओर से हर घर दस्तक अभियान चलाया जा रहा है। यह अभियान 31 दिसंबर तक चलाने का लक्ष्य है। 

विज्ञापन
covid-19 door-to-door campaign Har Ghar Dastak will be continued till 31st Dec for corona vaccination 
कोरोना टीकाकरण - फोटो : पीटीआई

विस्तार

कोरोना के खिलाफ चल रहे टीकाकरण को और रफ्तार देने के लिए केंद्र सरकार ने डोर-टू-डोर अभियान 'हर घर दस्तक' को 31 दिसंबर तक चलाने का फैसला किया है। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, अब हर घर दस्तक अभियान 31 दिसंबर तक चलाया जाएगा और सौ फीसदी वैक्सीनेशन के लक्ष्य को पूरा किया जाएगा। इसका उद्देश्य कोरोना वैक्सीन की पहली खुराक के लक्ष्य को 100 प्रतिशत पूरा करना है तो वहीं एक खुराक ले चुके लोगों को दूसरी खुराक देना है। अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी घर-घर जाकर लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाएंगे। 

विज्ञापन


गैर भाजपा शासित राज्य टीकाकरण में पीछे 
महीनों से जारी टीकाकरण अभियान के बावजूद एक भी विपक्षशासित राज्य 90 फीसदी लोगों को भी टीके की पहली खुराक उपलब्ध नहीं करा पाया है। इन राज्यों में टीके की दूसरी खुराक का आंकड़ा 50 फीसदी से भी कम है। इसके उलट, भाजपा शासित दो राज्यों ने पहली खुराक का शत प्रतिशत लक्ष्य हासिल किया है तो अन्य राज्य इस लक्ष्य के बेहद करीब हैं। भाजपा शासित सभी राज्य टीके की दूसरी खुराक के मामले में भी कांग्रेस शासित राज्यों से बेहद आगे हैं।
विज्ञापन


पिछले 24 घंटे में 6,990 नए मामले
भारत में कोरोनावायरस महामारी का असर धीरे-धीरे कम हो रहा है। पिछले 24 घंटे की ही बात कर लें तो देश में कोरोना के 6,990 नए मामले सामने आए। यह पिछले साल मई यानी डेढ़ साल बाद एक दिन में कोरोना केसों का सबसे कम आंकड़ा है। उधर संक्रमण से 190 और लोगों की मौत दर्ज की गई। इसी के साथ भारत में अब तक कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 3,45,87,822 हो चुकी है। वहीं, मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 4,68,980 हो गया। देश में कोविड-19 के सक्रिय मरीजों की संख्या घटकर 1,00,543 हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ओमिक्रॉन के खतरे से भारत में अलर्ट
कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के संभावित खतरे को लेकर भारत में अलर्ट जारी कर दिया गया है। प्रभावित देशों से आने वाले यात्रियों की गहन जांच की जा रही है। वहीं केंद्र सरकार के अधिकारियों को राज्यों के साथ मिलकर काम करने के निर्देश जारी किए गए हैं। 

टीकाकरण की स्थिति

विपक्ष शासित राज्य
राज्य पहली खुराक दूसरी खुराक
झारखंड      66.2% 30.8%
पंजाब  72.5% 32.8 %
तमिलनाडु 78.1% 42.65%
महाराष्ट्र   80.11%    42.5%
छत्तीसगढ़     83.2%   47.2%
राजस्थान  84.2%      46.9%
पश्चिम बंगाल 86.6%      39.4%

 

भाजपा शासित राज्य 
 

राज्य   पहली खुराक    दूसरी खुराक
हिमाचल प्रदेश 100%    91.9%
गोवा  100%   87.9%
गुजरात   93.5%   70.3%
उत्तराखंड  93.0% 61.7%
एमपी   92.8%  62.9%
कर्नाटक  90.9% 59.1%
हरियाणा  90.04%   48.3%
असम 88.9% 50%
त्रिपुरा 80.5%  63.5%

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed