फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   COVID-19: Defence Minister asks Army Chief, Defence secretary, DRDO chief to offer expertise, facilities to civilians

कोरोना संकट: आम नागरिकों के लिए खोले जाएं सेना और डीआरडीओ के अस्पताल, रक्षा मंत्री ने दिए आदेश

Tue, 20 Apr 2021 01:07 PM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीप्ति मिश्रा Updated Tue, 20 Apr 2021 01:07 PM IST
सार

देश में तेजी से कोरोना मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा फैसला किया है। रक्षा मंत्री ने सेना प्रमुख एमएम नरवणे, रक्षा सचिव और डीआरडीओ अध्यक्ष से कहा है कि वे सैन्य, कैंट और डीआरडीओ के अस्पतालों में आम नागरिकों को भी इलाज की सुविधाएं मुहैया कराएं।

विज्ञापन
COVID-19: Defence Minister asks Army Chief, Defence secretary, DRDO chief to offer expertise, facilities to civilians
राजनाथ सिंह (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

विस्तार

देश में बेकाबू हुई कोरोना वायरस की दूसरी लहर की रफ्तार बेहद तेज है। पिछले तीन से लगातार 2.50 से अधिक नए कोरोना मरीज मिल रहे हैं, जिसके चलते अस्पतालों में बेड, वेंटिलेटर और ऑक्सीजन की किल्लत हो गई है। देश में तेजी से कोरोना मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा फैसला किया है। रक्षा मंत्री ने सेना प्रमुख एमएम नरवणे, रक्षा सचिव और डीआरडीओ अध्यक्ष से कहा है कि वे सैन्य, कैंट और डीआरडीओ के अस्पतालों में आम नागरिकों को भी इलाज की सुविधाएं मुहैया कराएं।

विज्ञापन


रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भारतीय सेना के सभी लोकल कमांडर्स को अपने राज्यों के मुख्यमंत्रियों से मिलकर उन्हें हर संभव मदद देने के लिए भी कहा है। इसी तरह रक्षा सचिव को आदेश दिया गया है कि वह कैंट बोर्ड के सारे अस्पतालों में आम नागरिकों का भी इलाज करें।
विज्ञापन




बता दें कि देश में बेकाबू हुई कोरोना वायरस की दूसरी लहर का कहर जारी है। प्रतिदिन कोविड से मरने वालों की संख्या में भारी बढ़ोतरी दहशत पैदा कर रही है। देश मंगलवार को कोरोना के नए मरीजों की संख्या में सोमवार की तुलना में मामूली गिरावट दर्ज की गई है। पिछले 24 घंटे में 2.59 लाख से ज्यादा नए कोरोना मरीज मिले हैं। वहीं इस दौरान 1,761 लोगों की संक्रमण से जान चली गई है। इसी के साथ देश में संक्रमित मरीजों की कुल संख्या बढ़कर 1,53,21,089 हो गई है। वहीं कोविड से अब तक 1,80,530 लोगों की जान जा चुकी है। पहुंच गई। महामारी के दस्तक देने से लेकर अब तक एक दिन में मिले नए कोरोना मरीजों की यह सर्वाधिक संख्या है। इससे एक दिन पहले यानी सोमवार को 2.74 लाख से नए कोरोना मरीज मिले थे और 1,619 से अधिक लोगों की मौत हो गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed