{"_id":"5f4ac9e0e8c8b13ca21da888","slug":"covid-19-confirmed-in-protester-who-died-a-day-earlier-in-jodhpur-rajsthan","type":"story","status":"publish","title_hn":"जोधपुर: एक दिन पहले मरे प्रदर्शनकारी में कोविड-19 की पुष्टि, मचा हड़कंप","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
जोधपुर: एक दिन पहले मरे प्रदर्शनकारी में कोविड-19 की पुष्टि, मचा हड़कंप
Sun, 30 Aug 2020 03:10 AM IST
Jeet Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
Published by: Jeet Kumar
Updated Sun, 30 Aug 2020 03:10 AM IST
विज्ञापन
covid 19
- फोटो : iStock
राजस्थान के जोधपुर जिले में विरोध प्रदर्शन कर रहे कुछ किसान शनिवार को उस वक्त तितर-बितर हो गए, जब उन्हें पता चला कि एक दिन पहले जिस प्रदर्शनकारी की मौत हो गई थी उसकी कोविड-19 जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन
पुलिस ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जोधपुर में 10 तहसीलों के किसान पिछले छह महीनों के बिजली बिल में छूट और बिजली बिल की माफी की मांग को लेकर माणकलो गांव में धरना दे रहे थे।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि जांच के लिए मेडिकल टीम के वहां पहुंचने से पहले ही वे सभी तितर-बितर हो गए।