Coronavirus In India: कोरोना के दैनिक मामलों में फिर हुआ इजाफा, पिछले 24 घंटे में मिले 38617 संक्रमित
कोरोना वायरस के दैनिक मामलों में एक बार फिर इजाफा देखने को मिला है। पिछले 24 घंटे में 38,617 नए मामलों के सामने आने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या 89 लाख को पार कर गई है। मंगलवार को 29,164 मामले रिपोर्ट किए गए। वहीं, संक्रमणमुक्त होने वाले मरीजों की संख्या बढ़कर 83 लाख हो गई है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 38,617 नए मामले रिपोर्ट किए गए हैं। इस दौरान कोविड-19 से जान गंवाने वाले मरीजों की संख्या 474 रही है। वहीं, देश में अब तक कुल 89,12,908 लोग इस खतरनाक वायरस की चपेट में आ चुके हैं।
With 38,617 new #COVID19 infections, India's total cases rise to 89,12,908. With 474 new deaths, toll mounts to 1,30,993
विज्ञापन विज्ञापन
Total active cases at 4,46,805 after a decrease of 6,596 in the last 24 hrs
Total discharged cases at 83,35,110 with 44,739 new discharges in last 24 hrs pic.twitter.com/YJqMCnFbCJ — ANI (@ANI) November 18, 2020
मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटे में 44,739 मरीजों के कोरोना वायरस से ठीक होने के बाद देश में संक्रमणमुक्त होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 83,35,110 हो गई है। वहीं, देश में लगातार सक्रिय मामले पांच लाख से नीचे बने हुए हैं।
आंकड़ों के अनुसार, देश में कोविड-19 के सक्रिय मरीजों की कुल संख्या 4,46,805 है। पिछले 24 घंटे में इसमें 6,596 की कमी हुई है। वहीं, कोरोना वायरस से अब तक कुल 1,30,993 लोगों ने अपनी जान गंवाई है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.