फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Covid-19 cases surge in second wave exceeding the previous peak

कोरोना: पिछले साल से दो फीसदी ज्यादा मरीज ऑक्सीजन सपोर्ट पर, दूसरी लहर हद से ज्यादा खतरनाक

Sat, 10 Apr 2021 04:28 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रशांत कुमार Updated Sat, 10 Apr 2021 04:28 PM IST
सार

पिछले साल का टूटा रिकॉर्ड
अप्रैल में कोरोना की संख्या 9 लाख के पार
महामारी से बचने के लिए वैक्सीन एक मात्र बचाव 

विज्ञापन
Covid-19 cases surge in second wave exceeding the previous peak
कोरोना जांच - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत कोरोना संक्रमण के मामले अमेरिका के बाद दूसरे स्थान पर हैं। कोरोना की दूसरी लहर की चपेट में पूरा देश आ चुका है। कोरोना संक्रमण ने बीते साल के सारे रिकॉर्ड तोड़ते हुए हर रोज नए रिकॉर्ड बना रहे हैं। पिछले साल अगस्त में जिस तरह से अस्पतालों में मरीजों की संख्या पहुंच रही थी। वैसी ही स्थिति इस साल अप्रैल में दिख रही है। कोरोना संक्रमण के बढ़ते फैलाव को देखते हुए शुक्रवार को ग्रुप ऑफ मिनिस्टर के साथ केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन की बैठक की थी।

विज्ञापन


अस्पतालों में बढ़ी मरीजों की संख्या
बैठक के बाद स्वास्थ्य मंत्रालय ने बयान जारी कर बताया कि वर्तमान में अस्पतालों में 4.5% मरीज ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं। वहीं 2.3% मरीज आईसीयू में भर्ती हैं। जबकि 0.4% केस वेंटिलेटर पर हैं। जबकि पिछले साल अगस्त के मध्य में 2.4% सक्रिय मामले ऑक्सीजन सपोर्ट पर थे। आईसीयू में 1.8% मरीज और 0.2% वेंटिलेटर पर थे।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


149 जिलों में एक भी मामला नहीं
पिछले कुछ सप्ताह में कोरोना के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। भारत में कोरोना के सक्रिय मामले गुरुवार को 9.8 लाख तक पहुंच गए हैं। जबकि पिछले साल 13 अगस्त 2020 में यह आंकड़ा 6.5 लाख तक था। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने बताया कि कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीन लगवाना बेहद जरूरी है। डॉ हर्षवर्धन के मुताबिक 149 जिलों में पिछले सात दिनों में एक भी मामला नहीं सामने आया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed