{"_id":"6039f4f28ebc3ee941517331","slug":"covid-19-cases-spread-to-more-districts-in-state-over-past-week-vidarbha-emerge-as-new-hotspots-testing","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र: 36 में से 28 जिलों में फिर बढ़ने लगे कोरोना के मामले, विदर्भ बना नया हॉटस्पॉट","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महाराष्ट्र: 36 में से 28 जिलों में फिर बढ़ने लगे कोरोना के मामले, विदर्भ बना नया हॉटस्पॉट
Sat, 27 Feb 2021 12:59 PM IST
स्नेहा बलूनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: स्नेहा बलूनी
Updated Sat, 27 Feb 2021 12:59 PM IST
विज्ञापन
कोरोना जांच के लिए सैंपल लेता स्वास्थ्यकर्मी (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। इसी बीच राज्य के कई नए जिलों में वायरस का प्रकोप बढ़ा है। महाराष्ट्र के 36 जिलों में से 28 में सक्रिय मामलों में पिछले दो हफ्ते में वृद्धि हुई है। 10 दिन पहले इन जिलों की संख्या 21 थी। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों से पता चलता है कि विदर्भ के अमरावती, अकोला, बुलढाणा, यवतमाल और नागपुर नए उभरते हॉटस्पॉट्स हैं और यहां सक्रिय मामले बढ़ रहे हैं।
विज्ञापन
वहीं मराठवाड़ा के जिले जैसे लातूर, हिंगोली, परभणी और नांदेड़ में भी कोविड-19 के मामले बड़ी संख्या में बढ़ रहे हैं। फरवरी में विदर्भ उपरिकेंद्र बना है। 12,577 मामलों के साथ पुणे दूसरे और 9,141 मामलों के साथ नागपुर तीसरे स्थान पर है।
विज्ञापन
अमरावती में दर्ज किया गया सबसे ज्यादा पॉजिटिव रेट
मुंबई में कोरोना के 7,899 मामले हैं। वहीं ठाणे में 7,276 और अमरावती में 6,740 सक्रिय मामले हैं। इन पांच जिलों में सक्रिय मामले राज्य के कुल सक्रिय मामलों का लगभग 65 प्रतिशत हैं। नागपुर की 50 लाख जनसंख्या के आधार पर यहां के मामले ज्यादा हैं। वहीं मुंबई में लगभग एक करोड़ 30 लाख की जनसंख्या के आधार पर मामले कम हैं।
विज्ञापन
आंकड़ों से पता चलता है कि 15 से 21 फरवरी के बीच अमरावती में सबसे अधिक साप्ताहिक पॉजिटिव दर (19.4 प्रतिशत) दर्ज की गई थी। अकोला की पॉजिटिव दर 10.5 प्रतिशत थी और बुलढाणा में 6.1 प्रतिशत रिपोर्ट की गई। ये सभी जिले विदर्भ में थे। हालांकि, अमरावती की साप्ताहिक पॉजिटिव दर 41.5 प्रतिशत तक उच्चतम बनी हुई है, जबकि अकोला में 30.8 प्रतिशत पॉजिटिव दर दर्ज की गई।
राज्य सरकार के सलाहकार डॉ. सुभाष सालुंके ने कहा कि उम्मीद है कि वायरस धीरे-धीरे नए जिलों में फैलेगा। उन्होंने कहा, 'कुछ स्थानों पर प्रसार तेजी से होगा जबकि अन्य में यह धीरे-धीरे फैलेगा। उदाहरण के लिए मराठवाड़ा को विदर्भ जिलों के आस-पास रहने वाली अपनी जनता की निगरानी करनी चाहिए। यहां तक कि पड़ोसी जिले पुणे और नासिक को भी सतर्कता बरतनी चाहिए।'
डॉ. सालुंके ने बढ़ते मामलों को कोरोना की दूसरी लहर करार नहीं दिया है। मामलों में वृद्धि अगले या दो महीने तक जारी रह सकते हैं। राज्य के एक अधिकारी ने कहा कि मराठवाड़ा के अंदर औरंगाबाद में सक्रिय मामलों में उछाल आया है। एक फरवरी को कोरोना के 347 मामले थे, यह संख्या शुक्रवार को बढ़कर 2,052 हो गई है। सभी जिलों को परीक्षण बढ़ाने के लिए कहा गया है।