फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   COVID 19 cases in India Today: 2,34,281 new COVID19 cases, 893 deaths and 3,52,784 recoveries in the last 24 hours

COVID 19 cases in India Today: बीते 24 घंटे में 2.34 लाख से अधिक मामले सामने आए, 893 मरीजों की मौत

Sun, 30 Jan 2022 01:12 PM IST
अजय सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अजय सिंह Updated Sun, 30 Jan 2022 01:12 PM IST
सार

 कोविड-19 महामारी के खिलाफ जारी भारत की लड़ाई को दो साल पूरे हो गए हैं, लेकिन वायरस से निपटने की यह जंग कब खत्म होगी इसको लेकर अभी भी अनिश्चितता बनी हुई है।

विज्ञापन
COVID 19 cases in India Today: 2,34,281 new COVID19 cases, 893 deaths and 3,52,784 recoveries in the last 24 hours
वाराणसी में कोरोना जांच - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देश में रविवार को 2,34,281 लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद अब तक संक्रमित हुए लोगों की संख्या 4.10 करोड़ से अधिक हो गई। स्वास्थ्य मंत्रालय के आकंड़ों के मुताबिक 24 घंटे के दौरान 893 संक्रमितों की मौत हुई है। अब देश में मृतकों की कुल संख्या 4,94,091 हो गई। मंत्रालय ने कहा कि देश में इलाज करा रहे रोगियों की संख्या में 1,19,396 की कमी आई है और अब इनकी तादाद 18,84,937 हो गई है, जो संक्रमितों की कुल संख्या का 4.59 प्रतिशत है। संक्रमण से उबरने की दर 93.89 प्रतिशत है।

विज्ञापन


मंत्रालय के अनुसार देश में दैनिक संक्रमण दर 14.50 प्रतिशत जबकि साप्ताहिक संक्रमण दर 16.40 प्रतिशत रही। आंकड़ों के अनुसार संक्रमण से उबरने वाले लोगों की कुल संख्या 3,87,13,494 हो गई है जबकि कोविड-19 मृत्यु दर 1.20 प्रतिशत है।
विज्ञापन


मंत्रालय के अनुसार भारत में अब तक संक्रमित मिले लोगों की कुल संख्या 4,10,92,522 हो गई है।इस बीच, भारत में अब तक कोविड-19 रोधी टीके की 165.70 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो साल बाद भी कोरोना के खिलाफ खत्म होती नहीं दिख रही लड़ाई
 कोविड-19 महामारी के खिलाफ जारी भारत की लड़ाई को दो साल पूरे हो गए हैं, लेकिन वायरस से निपटने की यह जंग कब खत्म होगी इसको लेकर अभी भी अनिश्चितता बनी हुई है। देश इस समय महामारी की तीसरी लहर का सामना कर रहा है। पिछले दो वर्षों में देश ने कोरोना वायरस के विभिन्न स्वरूपों का भी सामना किया है। महामारी की दूसरी भयावह लहर के दौरान जहां एक ओर वायरस के डेल्टा स्वरूप ने कहर बरपाया था, वहीं इसके ओमीक्रोन स्वरूप के कारण संक्रमण काफी तेजी से फैला।

आज से ठीक दो साल पहले 30 जनवरी 2020 को चीन के वुहान विश्वविद्यालय में सेमेस्टर की परीक्षा देने के बाद भारत लौटी एक छात्रा कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गई थी। आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, भारत में अब तक कोरोना वायरस संक्रमण के 4,10,92,522 मामलों की पुष्टि हो चुकी है जबकि इस महामारी के कारण 4,94,091 लोगों की मौत हो चुकी है।


काजोल कोरोना वायरस से संक्रमित
बॉलीवुड अभिनेत्री काजोल कोरोना वायरस से संक्रमित हो गई हैं। अभिनेत्री ने सोशल मीडिया ऐप इंस्टाग्राम पर अपनी बेटी नायसा की एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा, ‘मैं कोरोना वायरस से संक्रमित पायी गयी हूं और तेज जुकाम के कारण मेरी नाक पूरी तरह लाल हो गयी है, इसलिए दुनिया की सबसे शानदार मुस्कान वाली मेरी बेटी नायसा की तस्वीर साझा कर रही हूं। मैं आपकी कमी महसूस कर रही हूं बेटी।’

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed