{"_id":"5eca821e8ebc3e909d5b8086","slug":"covid-19-cases-in-capf-near-1200-mark-recovery-rate-over-60-pc","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल में 15 दिनों के भीतर ही तेजी से बढ़े कोरोना संक्रमण के मामले","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल में 15 दिनों के भीतर ही तेजी से बढ़े कोरोना संक्रमण के मामले
Sun, 24 May 2020 08:54 PM IST
Rohit Ojha
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rohit Ojha
Updated Sun, 24 May 2020 08:54 PM IST
विज्ञापन
CISF
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
15 दिनों के भीतर ही केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल में कोरोना वायरस के मामले दोगुनी तेजी से बढ़े हैं। सीएपीएफ में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या 1,180 हो गई है। हालांकि मरीजों के ठीक होने की दर काफी बेहतर बताई जा रही है।
विज्ञापन
सबसे अधिक कोरोना के मामले सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) में पाए गए हैं। बीएसएफ में अब तक 400 संक्रमित पाए गए हैं, जिसमें से अभी 120 एक्टिव हैं, जबकि दो जवानों की मौत हुई है। रविवार की दोपहर जारी आंकड़े के अनुसार 286 मामले ठीक हो चुके हैं। यह आंकड़ा संक्रमितों के आंकड़े से दोगुना है।
विज्ञापन
कुछ समय पहले केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के मुख्य चिकित्सा अधिकारी और जवान कोरोना संक्रमित पाए गए थे, इसके बाद से सीआरपीएफ के मुख्यालय को सील कर दिया गया है। सीआरपीएफ में संक्रमितों के मामले तेजी से बढ़े हैं। इस बल में 359 जवान अभी तक संक्रमित पाए गए हैं, जिसमें से 220 कोरोना मुक्त हो चुके हैं। देश के सभी एयरपोर्ट पर तैनात सीआईएसएफ में भी 184 जवान संक्रमित पाए गए हैं, जिसमें से 116 ठीक हो चुके हैं।
विज्ञापन
आईटीबीपी में अभी तक कुल 189 संक्रमित पाए गए हैं, जिसमें से 121 मरीज पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं। आईटीबीपी दिल्ली से सबसे अधिक संक्रमित मिले हैं। एसएसबी में संक्रमितों की संख्या कम है। इस बल में अभी तक 41 मामले सामने आए हैं, जिनमें से से 9 को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। एनएसजी में अभी तक सिर्फ एक मामला मिला है।