{"_id":"5ff7df50a04af65c0a1ec17f","slug":"covid-19-cases-as-per-8-january-18139-new-cases-reported-234-patients-died-and-20539-discharged","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना : पिछले 24 घंटों में सामने आए 18,139 नए मामले, 234 लोगों की मौत","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कोरोना : पिछले 24 घंटों में सामने आए 18,139 नए मामले, 234 लोगों की मौत
Fri, 08 Jan 2021 09:58 AM IST
Tanuja Yadav
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Tanuja Yadav
Updated Fri, 08 Jan 2021 09:58 AM IST
विज्ञापन
prayagraj news : Corona News prayagraj
- फोटो : prayagraj
कोरोना वायरस के दैनिक मामलों की संख्या में उतार-चढ़ाव के दौर का सिलसिला जारी है। पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना के 18,139 नए मामले सामने आए हैं और 234 लोगों ने इस वायरस की चपेट में आकर अपनी जान गंवा दी है। गुरुवार के मुकाबले शुक्रवार को मामलों में हल्की गिरावट है।
विज्ञापन
राहत की बात यह है कि देश में रिकवरी रेट अच्छा प्रदर्शन कर रहा है और अब संक्रमण से मुक्त मरीजों की संख्या एक करोड़ के पार चली गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे में 20,539 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर वापस गए हैं और कुल सक्रिय मामलों की संख्या मौजूदा समय में 2,25,449 है।
विज्ञापन
India reports 18,139 new COVID-19 cases, 20,539 discharges, and 234 deaths in last 24 hours, as per Union Health Ministry
विज्ञापन विज्ञापन
Total cases: 1,04,13,417
Active cases: 2,25,449
Total discharges: 1,00,37,398
Death toll: 1,50,570 pic.twitter.com/E9wHQLhtcP— ANI (@ANI) January 8, 2021
पिछले 24 घंटे में 18,139 नए मामलों के साथ कोरोना के कुल मामले 1,04,13,417 हो गए हैं तो वहीं 20,539 लोगों से स्वस्थ होकर घर लौटने के बाद रिकरव मरीजों की संख्या 1,00,37,398 हो गई है। इसके अलावा पिछले 24 घंटे में 234 लोगों की जान गई हैं, जिसके बाद देश में कुल मरने वालों की संख्या डेढ़ लाख के पार चली गई है।
वहीं गुरुवार को देश में कोरोना के मामलों में हल्की बढ़ोतरी देखी गई थी। गुरुवार को कोरोना के 20,346 नए मामले सामने आए थे और 222 लोगों ने संक्रमण के आगे घुटने टेक दिए थे। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक 2,25,449 मरीजों का इलाज अस्पताल में चल रहा है।
देश में कोरोना मरीजों की रिकवरी दर 96.19 फीसदी हो गई है। इसके अलावा भारत में मृत्यु दर 1.45 फीसदी रह गई है। बता दें कि बुधवार को देश में 18,088 नए मामले सामने आए थे लेकिन गुरुवार को इन मामलों की संख्या में हल्की बढ़ोतरी देखी गई, हालांकि शुक्रवार को एक बार फिर मामलों में गिरावट दर्ज की गई है।