कोरोना : दो दिनों से दैनिक मामलों में बढ़ोतरी, पिछले 24 घंटे में 18,645 नए केस और 201 मरीजों की गई जान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना वायरस के मामलों में पिछले दो दिनों से हल्की बढ़ोतरी देखी जा रही है। रविवार को देश में कोरोना के 18,645 नए दैनिक मामले सामने आए, जिसके बाद कुल कोरोना मामलों की संख्या 1.04 करोड़ के पार चली गई है। बता दें कि बीते दिन पिछले 24 घंटों में कोरोना के 18,222 मामले सामने आए थे।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में 201 लोगों की मौत हुई है। अब देश में कोविड-19 से मरने वालों की कुल संख्या डेढ़ लाख के पार चली गई है। 18,645 नए दैनिक मामलों के साथ देश में कोरोना वायरस के कुल मामलों की संख्या 1,04,50,284 हो गई है।
-India reports 18,645 new COVID-19 cases, 19,299 discharges, and 201 deaths in last 24 hours, as per Union Health Ministry
विज्ञापन विज्ञापन
Total cases: 1,04,50,284
Active cases: 2,23,335
Total discharges: 1,00,75,950
Death toll: 1,50,999 pic.twitter.com/dnFf6xNNb0— ANI (@ANI) January 10, 2021
इसके अलावा रविवार को पिछले 24 घंटे में 19,299 लोगों को डिस्चार्ज किया गया। अब कोविड-19 से रिकवर मरीजों की कुल संख्या 1,00,75,950 हो गई है। वहीं सक्रिय मामलों की बात करें तो 2,23,335 मरीज ऐसे हैं, जिनका इस समय अस्पतालों में इलाज चल रहा है। शनिवार से मामलों की तुलना करें तो शनिवार को कोरोना के 18,222 मामले एक दिन में सामने आए थे, जबकि 228 लोगों ने कोरोना के सामने हार मानी थी और अपना दम तोड़ा था।
Total number of samples tested up to 9th January is 18,10,96,622 including 8,43,307 samples tested yesterday: Indian Council of Medical Research (ICMR) pic.twitter.com/HGzIdSlchw
— ANI (@ANI) January 10, 2021
आईसीएमआर के मुताबिक नौ जनवरी तक 18,10,96,622 सैंपल का टेस्ट कर लिया गया है, जिसमें से नौ जनवरी यानि शनिवार को 8,43,307 सैंपल टेस्ट किए गए।