CoronaVirus Cases in India: 24 घंटे में सामने आए कोरोना के 92,071 नए मामले, 1,136 मरीजों की गई जान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश में लगातार कोरोना वायरस के मामलों में बढ़ोतरी हो रही है। इसी बीच पिछले 24 घंटे के दौरान कोविड-19 के 92,071 नए मामले सामने आए हैं। वहीं इस वायरस के कारण 1,136 मरीजों की मौत हो गई है। यह जानकारी केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा दी गई है।
मंत्रालय द्वारा सोमवार को जारी आंकड़ों के अनुसार देश में कोरोना वायरस के मामले 48 लाख से ऊपर पहुंच गए हैं। वहीं पिछले 24 घंटे के दौरान 92,071 नए मामले सामने आए हैं जबकि 1,136 मरीजों की मौत हो गई है। देश में कुल मामलों की संख्या 48,46,428 पर पहुंच गई है। इसमें 9,86,598 सक्रिय मामले हैं और 37,80,108 लोगों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है या फिर वे ठीक हो गए हैं। इसके अलावा 79,722 लोगों की वायरस के कारण जान चली गई है।
India's #COVID19 case tally crosses 48 lakh mark with a spike of 92,071 new cases & 1,136 deaths reported in the last 24 hours.
विज्ञापन विज्ञापन
The total case tally stands at 48,46,428 including 9,86,598 active cases, 37,80,108 cured/discharged/migrated & 79,722 deaths: Ministry of Health pic.twitter.com/EMvyFJzWiO — ANI (@ANI) September 14, 2020