Covid 19 Bulletin: संक्रमण के दोगुने होने की दर में सुधार, विदेश से लौटने वालों की होगी पूल टेस्टिंग, जानिए दिन भर की पांच बड़ी खबरें
कोरोना वायरस संक्रमित मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। पिछले 24 घंटे में 3722 नए मामले सामने आए हैं और 134 लोगों की मौत हुई है। इसके बाद देशभर में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 78,003 हो गई है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने अपने वेतन में कटौती का एलान किया है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज आर्थिक पैकेज के तहत दूसरी किस्त का ब्यौरा दिया। जानिए दिन भर की पांच बड़ी खबरें...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने पूरे एक साल के लिए अपने वेतन में 30 फीसदी की कटौती का किया फैसला
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने मार्च में पीएम केयर्स फंड में एक महीने का वेतन का योगदान दिया था और अब उन्होंने एक साल के लिए अपने वेतन में 30 फीसदी की कटौती का फैसला लिया है।दरअसल कोरोना वायरस के कारण देशभर में लॉकडाउन लागू है, जिसके चलते अर्थव्यवस्था को भारी नुकसान हुआ है।
पढ़ें पूरी खबर
पिछले तीन दिनों में कोरोना संक्रमण के दोगुने होने की दर 13.9 दिन हुई: हर्षवर्धन
भारत में कोरोना के अबतक 78,003 केस सामने आए हैं, जिनमें से 2,549 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 26,235 लोग ठीक होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं। वहीं, गुरुवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने बताया कि कोरोना वायरस संक्रमण के मामले दोगुने होने की दर पिछले तीन दिन में सुधरकर 13.9 दिन हो गई है।
पढ़ें पूरी खबर
कोरोना वैक्सीन पर काम कर रहे वैज्ञानिकों को चाइनीज हैकर्स बना सकते हैं शिकार
कोरोना से पहले चीन और अमेरिका के बीच पहले से ही ट्रेड वॉर चल रहा है जिसे कोरोना वायरस के संक्रमण ने और तेज कर दिया है। अमेरिका लगातार कह रहा है कि चीन ने कोरोना को लेकर दुनिया को गुमराह किया है। इसी बीच अमेरिका ने कहा है कि कोरोना की वैक्सीन बना रहे शोधकर्ताओं को चाइनीज हैकर्स अपना शिकार बना सकते हैं।
पढ़ें पूरी खबर
वन नेशन-वन राशन कार्ड से लेकर मनरेगा तक, आर्थिक पैकेज के तहत हुए ये 15 बड़े एलान
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज आर्थिक पैकेज के तहत दूसरी किस्त का ब्यौरा दिया। आज उन्होंने प्रवासी मजदूरों, स्ट्रीट वेंडर, छोटे व्यापारियों और छोटे किसानों पर फोकस रखा। सबसे महत्वपूर्ण घोषणा गरीबों के लिए हुई जिनके लिए वन नेशन वन राशन कार्ड की योजना लागू करने की बात कही गई। प्रेस कांफ्रेंस के दौरान क्या क्या बड़े एलान हुए जानिए।
पढ़ें पूरी खबर
प्रवासी मजदूरों और विदेश से लौटने वालों की होगी पूल टेस्टिंग, दिशा-निर्देश जारी
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने गुरुवार को प्रवासी मजदूरों, विदेश से लौटने वाले भारतीय नागरिकों और ग्रीन जोन में आरटी-पीसीआर आधारित पूल टेस्टिंग के लिए दिशा-निर्देश जारी किए। मंत्रालय ने कहा कि यही तकनीक ग्रीन जोन में निगरानी रखने के लिए भी इस्तेमाल की जाएगी।
पढ़ें पूरी खबर