फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Maharashtra ›   Covid-19: 22 deaths and the total number of positive cases to 7628 in Maharashtra 

महाराष्ट्रः कोरोना संक्रमितों की संख्या 7628 हुई, एक पुलिस कांस्टेबल सहित 22 मरीजों की मौत

Sat, 25 Apr 2020 10:45 PM IST
मुकेश कुमार झा अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: मुकेश कुमार झा Updated Sat, 25 Apr 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
Covid-19: 22 deaths and the total number of positive cases to 7628 in Maharashtra 
कोरोना वायरस टेस्ट करते स्वास्थ्यकर्मी - फोटो : pti

कोरोना वायरस से सर्वाधिक प्रभावित महाराष्ट्र में स्थिति दिनोदिन विकट होती जा रही है। शनिवार को महाराष्ट्र में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 7628 हो गई। वहीं, एक पुलिस कांस्टेबल सहित 22 कोरोना संक्रमित मरीजों ने दम तोड़ दिया। मुंबई में कुल 13 संक्रमितों की मौत हुई जिसमें मुंबई सेंट्रल के नायर अस्पताल में भर्ती एक 57 वर्षीय पुलिस कांस्टेबल भी शामिल है। इससे राज्य में कोरोना संक्रमण से मरने वालो की संख्या 323 हो गई है। राज्य में कोरोना संक्रमण से पुलिस की मौत का यह पहला मामला है। इससे पुलिस विभाग में खलबली मच गई है।

विज्ञापन


राज्य स्वास्थ्य विभाग के अनुसार शनिवार को जिन 22 लोगों की मौत हुई है उसमें 16 पुरुष और 6 महिलाएं शामिल हैं। इसमें 60 की उम्र के 11 मरीज, 40 से 59 की उम्र के 8 मरीज और तीन मृतक 40 साल से कम उम्र के रहे। शनिवार को राज्य में 811 नए कोरोना संक्रमित सामने आए जिसमें से 281 मरीज मुंबई से हैं। इससे मुंबई में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 5049 हो गई है। मुंबई में अब तक कोरोना पीड़ितों की मौत का आंकड़ा 191 तक पहुंच गया है। वहीं, ठाणे में 717, पालघर में 131 और रायगढ़ 56 मरीज हो गए हैं। कुल मिलाकर मुंबई महानगर परिसर में कोरोना संक्रमण से अब तक 211 लोगों की मौत हो चुकी है। इसी प्रकार नासिक परिक्षेत्र में 215 मरीज और 20 मौत, पुणे परिक्षेत्र में 1105 मरीज 71 मौतें, कोल्हापुर परिक्षेत्र में 45 मरीज और दो मौत, औरंगाबाद में 61 संक्रमित और 5 मौत, लातूर परिक्षेत्र में 14 मरीज, अकोला परिक्षेत्र में 92 मरीज और 3 मौत, नागपुर परिक्षेत्र में 110 मरीज ओर 1 मौत तथा अन्य राज्यों के 25 संक्रमितों में से 2 लोगों की मौत हुई है।
विज्ञापन


22 अप्रैल को नायर हास्पिटल में भर्ती हुआ था पुलिस सिपाही
सांताक्रुज के वाकोला इलाके में तैनात 57 वर्षीय पुलिस सिपाही को कोरोना संक्रमण के बाद 22 अप्रैल को नायर हास्पिटल में भर्ती किया गया था। इलाज के दौरान ही शुक्रवार की रात उसकी मौत हो गई। पुलिस कांस्टेबल के परिवार में पत्नी सहित दो लड़के और एक लड़की है। राज्य में कोरोना संक्रमण से पुलिस की मौत का यह पहला मामला है। इससे पुलिस विभाग में खलबली मच गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


महाराष्ट्र में सवा लाख लोग होम क्वरंटीन
महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण के चलते 25 अप्रैल तक 1,25,393 लोग होम क्वरंटीन किए गए हैं जबकि 8, 124 लोग संस्थागत क्वरंटीन हैं। राज्य में 555 कंटेन्मेंट जोन बनाए गए हैं। इसके अलावा राज्य में कुल 1 लाख 8 हजार 972 नमूनों की जांच की जा चुकी है जिसमें से 1 लाख एक हजार 162 की रिपोर्ट निगेटिव आई है और 7628 नमूने पॉजिटिव पाए गए हैं। वहीं, 1076 मरीज इलाज के बाद घर जा चुके हैं जिसमें से शनिवार को 119 मरीजों को डिस्चार्ज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed