फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   COVAXIN will be evaluated as a COVID vaccine candidate in the United States Bharat Biotech Latest Coronavirus Vaccination Update

Corona Update: कोवाक्सिन पर अच्छी खबर, अब अमेरिका में भी बनी वैक्सीन की उम्मीदवार, जानें देश-दुनिया में कोरोना का हाल

Sat, 19 Feb 2022 08:12 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Sat, 19 Feb 2022 08:12 PM IST
सार

कंपनी ने बताया कि आक्यूजेन ने एलान किया है कि अमेरिकी खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) ने कोवाक्सिन को कोरोना वैक्सीन के उम्मीदवार के रूप में मंजूरी दे दी है। आक्यूजेन अमेरिका और कनाडा में कोवाक्सिन का के निर्माण में साझेदार की भूमिका निभा रहा है।

विज्ञापन
COVAXIN will be evaluated as a COVID vaccine candidate in the United States Bharat Biotech Latest Coronavirus Vaccination Update
कोवाक्सिन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

देश की स्वदेशी वैक्सीन 'कोवाक्सिन' को अब अमेरिका में एक कोरोना वैक्सीन उम्मीदवार के रूप में माना जाएगा। यह जानकारी शनिवार को भारत बायोटेक ने दी। कंपनी ने बताया कि आक्यूजेन ने एलान किया है कि अमेरिकी खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) ने कोवाक्सिन को कोरोना वैक्सीन के उम्मीदवार के रूप में मंजूरी दे दी है। आक्यूजेन अमेरिका और कनाडा में कोवाक्सिन का के निर्माण में साझेदार की भूमिका निभा रहा है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक, 31 जनवरी तक 13 देशों में कोवाक्सिन को पहले ही आपातकालीन उपयोग सूची (ईयूएल) में जगह दी जा चुकी है।

विज्ञापन


विज्ञापन


देश के प्रमुख राज्यों और शहरों में कोरोना का हाल

  • केरल में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 6,757 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 16 लोगों की मृत्यु हुई और 17,086 लोग डिस्चार्ज हुए। कुल सक्रिय मामले 75,017 हैं।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • दिल्ली में कोरोना वायरस के 635 नए मामले सामने आए। इस दौरान दो की मौतें हुईं और 791 रिकवरी हुईं। सक्रिय मामले 2,617 हैं।
  • देश में कोरोना वैक्सीनेशन का आंकड़ा 175.33 करोड़ के पार पहुंच गया है। शनिवार शाम सात बजे तक वैक्सीन की 27 लाख से ज्यादा डोज लगाई गई हैं।
  • केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने बताया कि कोविड-19 के खिलाफ देश की 80 फीसदी वयस्क आबादी का पूर्ण टीकाकरण किया जा चुका है।

चीन ने पाबंदियों के बीच इनाम की घोषणा की

चीन के कई शहरों ने कोविड-19 महामारी की पांचवी लहर से जूझ रहे हांगकांग से अवैध तरीके से आने वाले लोगों की जानकारी देने पर नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है। सरकारी मीडिया ने शनिवार को यह खबर दी। सरकारी अखबार ‘ग्लोबल टाइम्स’ की खबर के अनुसार, दक्षिण चीन के ग्वांगडोंग प्रांत में हांगकांग के करीब झूहई, हुईझोउ और डोंगग्यूआन शहरों ने हांगकांग विशेष प्राशासित क्षेत्र (एचकेएसएआर) से अवैध तरीके से आने वाले संदिग्धों की जानकारी देने वाले को नकद इनाम की घोषणा की है। यह घोषणा हांगकांग में लागू पाबंदियों से बचने के लिए लोगों के सड़क और जलमार्ग से भागकर आने की खबरों के बाद की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed