फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Court not an institution to sermonise society on morality ethics SC updates

Supreme Court: अदालत 'सदाचार' और 'नैतिकता' पर समाज को उपदेश देने की संस्था नहीं, शीर्ष कोर्ट ने की अहम टिप्पणी

Sat, 27 May 2023 04:53 PM IST
निर्मल कांत बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निर्मल कांत Updated Sat, 27 May 2023 04:53 PM IST
सार

न्यायमूर्ति अजय रस्तोगी और न्यायमूर्ति अहसानुद्दीन अमानुल्ला की पीठ ने कहा यह अदालत सदाचार और नैतिकता पर समाज को उपदेश देने वाली संस्था नहीं है।

विज्ञापन
Court not an institution to sermonise society on morality ethics SC updates
सुप्रीम कोर्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अदालत 'सदाचार' और 'नैतिकता' पर समाज को उपदेश देने की संस्था नहीं है। यह फैसले लेते समय कानून के शासन से बंधी होती है। सर्वोच्च न्यायालय ने शनिवार को दो बच्चों की हत्या की दोषी एक महिला को समय से पहले रिहा करने का आदेश देते हुए यह टिप्पणी की। 

विज्ञापन


महिला का एक ऐसे व्यक्ति के साथ प्रेम संबंध था, जो अक्सर उसे धमकी देता था। इसलिए, उसने अपने बच्चों के साथ आत्महत्या करने का फैसला किया। उसने पौधों के लिए कीटनाशक खरीदा और अपने दोनों बच्चों को दे दिया। इसके बाद जब उसने खुद को खाने के लिए एक गिलास में कीटनाशक डाला, तो उसकी भतीजी ने उसे नीचे धकेल दिया। इसके बाद दोनों बच्चों को अस्पताल पहुंचने पर मृत घोषित कर दिया गया। मामले में भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 302 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई। 
विज्ञापन


निचली अदालत ने महिला को आईपीसी की धारा 302 (हत्या) और 309 (आत्महत्या) के तहत दोषी ठहराया और जुर्माने के अलावा आजीवन कारावास की सजा सुनाई। उच्च न्यायालय ने आईपीसी की धारा 309 के तहत दोषसिद्धि को बरकरार रखते हुए धारा 302 के तहत उसे बरी करके उसकी याचिका को आंशिक रूप से स्वीकार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला ने समय से पहले रिहाई की गुहार लगाते हुए कहा था कि वह करीब 20 साल से जेल में है। हालांकि, राज्य स्तरीय समिति की सिफारिश को तमिलनाडु सरकार ने उसके द्वारा किए गए अपराध की क्रूर प्रकृति पर विचार करते हुए खारिज कर दिया था।

न्यायमूर्ति अजय रस्तोगी और न्यायमूर्ति अहसानुद्दीन अमानुल्ला की पीठ ने कहा कि महिला ने अपने अवैध संबंधों को जारी रखने के लिए अपने बेटों की हत्या करने की कोशिश नहीं की। बल्कि वह अपने प्रेमी साथ झगड़े के कारण निराशा और हताशा में थी। पीठ ने कहा, यह अदालत सदाचार और नैतिकता पर समाज को उपदेश देने वाली संस्था नहीं है और हम इस मामले में आगे कुछ नहीं कहते हैं।


शीर्ष अदालत ने कहा कि इस मामले को 'क्रूर अपराध के रूप में वर्गीकृत नहीं किया जा सकता है क्योंकि महिला खुद अपना जीवन समाप्त करने की कोशिश कर रही थी, लेकिन उसे समय पर उसकी भतीजी ने रोक दिया। शीर्ष अदालत ने कहा कि महिला की समय पूर्व रिहाई के लिए राज्य स्तरीय समिति की सिफारिश को राज्य द्वारा स्वीकार नहीं करने का कोई वैध कारण या न्यायसंगत आधार नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed