फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   country needs 500 business houses not 5, said P Chidambaram

देश को 5 नहीं 500 बिजनेस घरानों की है जरूरत : चिदंबरम

Sun, 10 Jan 2021 04:38 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली। Published by: Jeet Kumar Updated Sun, 10 Jan 2021 04:38 AM IST
विज्ञापन
country needs 500 business houses not 5, said P Chidambaram
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook

वरिष्ठ कांग्रेसी नेता और पूर्व वित्त मंत्री पी. चिदंबरम ने शनिवार को देश में क्रॉनी कैपिटलिज्म को लेकर चिंता जाहिर की। उन्होंने कहा, सरकार को ऐसा वातावरण बनाना चाहिए, जहां हर किसी से एकसमान व्यवहार हो और सरकार को यह भी सुनिश्चित करना चाहिए कि पांच नहीं बल्कि 500 बिजनेस घरानों की तरक्की हो।

विज्ञापन


चिदंबरम ने कहा, आज की तारीख में हमारे यहां क्रॉनी कैपिटलिज्म हावी है। इसे नकारा नहीं जा सकता। आपके साथ-साथ मैं भी भी जानता हूं कि मैं क्रॉनी कैपिटलिज्म के उदाहरण दे सकता हूं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा, जब तक आपके यहां क्रॉनी कैपिटलिज्म हैं, तब तक जो आपके घनिष्ठ नहीं हैं, वे व्यापार शुरू करने में झिझकेंगे। 25वीं व्हार्टन इंडिया इकोनॉमिक फोरम में चिदंबरम ने कहा, सरकार को ऐसा माहौल बनाना चाहिए, जहां हर कोई यकीन करे कि पुरुष और महिला से समान व्यवहार होगा और उन्हें बराबरी का मौका मिलेगा। हमें नए व्यवसायों और इंफोसिस, विप्रो और फ्लिपकार्ट शुरू करने वाले लोगों जैसे उद्यमियों की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा, हमें नए लोगों की जरूरत है, लेकिन नया आदमी घबराता है कि यदि वे सरकार की मर्जी वाला खेल नहीं खेलेंगे तो उन्हें बाहर कर दिया जाएगा।

देश की अर्थव्यवस्था पर चिदंबरम ने कहा, यहां नकारात्मक पहलुओं और विरोधाभासों की बड़ी संख्या है। हम अब भी नकारात्मक विकास की राह पर हैं, हालांकि इसकी दर घटी है। तब भी स्टॉक मार्केट फलफूल रहा है। वहां विदेशी पूंजी का बड़ा आगमन हो रहा है। हम विदेशी मुद्रा जमा कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed