फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   country first human-carrying Varuna drone will soon be inducted into Indian Navy

Drone Varun Video: इंसानों को लेकर उड़ने वाला ड्रोन पूरी तरह से तैयार, जल्द ही भारतीय नौसेना में होगा शामिल

Wed, 05 Oct 2022 09:53 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Wed, 05 Oct 2022 09:53 AM IST
सार

 Varuna Drone: स्वदेशी ड्रोन ‘वरुण’ को स्टार्टअप ‘सागर डिफेंस’ ने बनाया है। वहीं, दूसरी तरफ इंसान को सिर्फ इसमें बैठना होगा और इसके अलावा उसे कुछ नहीं करना है।  यह ड्रोन उसे खुद ही एक जगह से दूसरी जगह ले जाएगा।

विज्ञापन
country first human-carrying Varuna drone will soon be inducted into Indian Navy
वरुण ड्रोन - फोटो : ANI

विस्तार

भारत ने पहली बार इंसानों को लेकर उड़ने वाला ड्रोन वरुण (Varuna Drone)को पूरी तरह से तैयार कर लिया है। स्वदेश निर्मित पायलट-रहित ड्रोन को जल्द ही भारतीय नौसेना में शामिल किया जाएगा। पूरी तरह परीक्षण के बाद युद्ध में पहली बार भारतीय नौसेना युद्धपोतों पर इस्तेमाल करेगी। इसके बाद यह इंसानों को ले जाने के लिए इस्तेमाल होगा। हाल ही में नई दिल्ली में आयोजित ‘स्वावलंबन’ कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने इसका प्रदर्शन किया गया। 

विज्ञापन


सागर डिफेंस द्वारा निर्मित
स्वदेशी ड्रोन ‘वरुण’ को स्टार्टअप ‘सागर डिफेंस’ ने बनाया है। वहीं, दूसरी तरफ इंसान को सिर्फ इसमें बैठना होगा और इसके अलावा उसे कुछ नहीं करना है। यह ड्रोन उसे खुद ही एक जगह से दूसरी जगह ले जाएगा। इसे रिमोट की सहायता से संचालित किया जाएगा। इसमें चार ऑटो पायलट मोड हैं, कुछ रोटर के खराब होने की स्थिति में भी लगातार उड़ने की क्षमता को बरकरार रखते हैं। फिलहाल जमीन पर इसका ट्रायल हो चुका है, हम अगले तीन महीने में इसका समुद्री परीक्षण करेंगे। 
विज्ञापन


फिलहाल चल रहे परीक्षण में यह सामान को एक जहाज से दूसरे जहाज तक पहुंचाने में खरा उतरा है। इसका उपयोग मरीजों को अस्पताल पहुंचाने के लिए भी किया जा सकता है। सागर डिफेंस को यह प्रोजेक्ट नौसेना की तरफ से मिला था। कंपनी से कहा गया था कि इस प्रोजेक्ट लगभग डेढ़ साल में पूरा करना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विशेष क्षमताएं

  • एक बार उड़ान भरकर 30 किलोमीटर तक जा सकता है।
  • 100 किलो तक का सामान या लोगों को एक जगह से दूसरी जगह ले जाने की क्षमता
  • जमीन से दो मीटर ऊपर उड़ेगा
  • समय सीमा 25 से 33 मिनट। 



जल्द ही होगा समुद्री परीक्षण
वरुण ड्रोन का भूमि आधारित परीक्षण अभी चल रहा है और  जल्द ही वरुण का समुद्री परीक्षण शुरू हो जाएगा। जो नौसेना की कई जरूरतों को पूरा करेगा। वर्तमान में यदि नौसेना को समुद्र में एक जहाज से दूसरी जहाज पर माल ट्रांसफर करना होता है तो दोनों जहाजों को एक दूसरे के करीब लाया जाता है और फिर माल की ढुलाई की जाती है। वरुण की मदद से यह कार्य आसानी से हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed