{"_id":"68144c95f1d8ccdcbf0a01b4","slug":"cotroversy-reality-show-adult-clip-sparks-outrage-mps-takes-note-know-all-about-it-2025-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"अश्लील OTT एप्स पर बैन की मांग: रियल्टी शो की वायरल क्लिप पर बवाल; सांसद ने की प्रतिबंध की मांग, मिला यह जवाब","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
अश्लील OTT एप्स पर बैन की मांग: रियल्टी शो की वायरल क्लिप पर बवाल; सांसद ने की प्रतिबंध की मांग, मिला यह जवाब
Fri, 02 May 2025 10:09 AM IST
बशु जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: बशु जैन
Updated Fri, 02 May 2025 10:09 AM IST
सार
उल्लू प्लेटफार्म पर एक वेब सीरिज हाउस अरेस्ट को पूर्व बिग बॉस प्रतिभागी एजाज खान होस्ट कर रहे हैं। इस रियल्टी शो की एक दो मिनट की क्लिप के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद बवाल मच गया। राज्यसभा सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने वायरल क्लिप को साझा करते हुए एक्स पर लिखा कि इस पर प्रतिबंध लगाया जाए।
विज्ञापन
शिवसेना सांसद प्रियंका चतुर्वेदी और भाजपा सांसद निशिकांत दुबे।
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ओटीटी प्लेटफार्म पर पूर्व बिग बॉस प्रतिभागी एजाज खान द्वारा होस्ट किए गए रियल्टी शो की वायरल क्लिप पर बवाल मच गया है। इसे लेकर शिवसेना (UBT) की सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने स्ट्रीमिंग एप पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है। उन्होंने सवाल उठाया कि एप को अब तक प्रतिबंधित क्यों नहीं किया गया? इस पर भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने जवाब दिया है कि शो के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
उल्लू प्लेटफार्म पर एक वेब सीरिज हाउस अरेस्ट को पूर्व बिग बॉस प्रतिभागी एजाज खान होस्ट कर रहे हैं। इस रियल्टी शो की एक दो मिनट की क्लिप के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद बवाल मच गया। राज्यसभा सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने वायरल क्लिप को साझा करते हुए एक्स पर लिखा कि उन्होंने बार-बार सरकार को ऐसे एप्स पर अश्लील सामग्री के बारे में बताया है, लेकिन अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली है। मैंने स्थायी समिति में यह मुद्दा उठाया है कि उल्लू एप और एएलटी बालाजी जैसे एप अश्लील सामग्री के लिए सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय द्वारा लगाए गए प्रतिबंध से बचने में कामयाब रहे हैं। मैं अभी भी उनके जवाब का इंतजार कर रही हूं।
ये भी पढ़ें: 'समय से पौधे को खाद-पानी न मिले तो मुरझा जाता है', क्रिएटर्स को पीएम मोदी का संदेश
विज्ञापन
एक और पोस्ट में उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा प्रतिबंधित किए गए 18 एप की सूची साझा की। सांसद ने लिखा कि सरकार द्वारा प्रतिबंधित किए गए एप मुख्य रूप से स्पष्ट सामग्री वितरित करने वाले प्लेटफ़ॉर्म थे। 18 एप पर प्रतिबंध लगा दिया गया और दो सबसे बड़े एप को बाहर रखा गया- उल्लू और एएलटी बालाजी। क्या सूचना और प्रसारण मंत्रालय देश को बताएगा कि उन्हें इस प्रतिबंध से क्यों बाहर रखा गया?
ये भी पढ़ें: 'जब से मोदी PM बने,आसमान छू रहीं चावल से लेकर सोने तक की कीमतें'; महंगाई को लेकर सिद्धारमैया का तंज
यह नहीं चलेगा: दुबे
भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने क्लिप का संज्ञान लिया। उन्होंने आश्वासन दिया कि ऐसी सामग्री को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। एक्स पर पोस्ट में उन्होंने लिखा कि यह काम नहीं करेगा। हमारी समिति इस पर कार्रवाई करेगी। भाजपा युवा मोर्चा बिहार के प्रमुख बरुन राज सिंह ने कहा कि ऐसे शो को बंद कर दिया जाना चाहिए। उन्होंने एक्स पर लिखा कि वे कैमरे पर ऐसी बात करते हैं। यह सब टीवी पर दिखाया जाता है और सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय अपनी आंखें बंद करके सोता रहता है। ऐसे शो को तुरंत बंद कर देना चाहिए। उन्होंने सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव से हमारे बच्चों को बचाने के लिए भी कहा।
संबंधित वीडियो

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन