फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   corruption charged cbi director meet cvc

भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे सीबीआई निदेशक ने की सीवीसी से मुलाकात

Thu, 08 Nov 2018 08:35 PM IST
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 08 Nov 2018 08:35 PM IST
विज्ञापन
corruption charged cbi director meet cvc
CBI Director Alok Verma - फोटो : amar ujala

केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) के निदेशक आलोक वर्मा ने खुद पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों के मामले में गुरुवार को केंद्रीय सतर्कता आयुक्त (सीवीसी) केवी चौधरी से मुलाकात की है। वर्मा ने इससे पहले सीवीसी को अपना लिखित जवाब भेजा था।

विज्ञापन


सूत्रों का कहना है कि आलोक वर्मा ने सीवीसी के समक्ष भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच को लेकर अपना पक्ष रखा है। इस मामले में सीबीआई के विशेष निदेशक राकेश अस्थाना भी सीवीसी के सामने पेश हो चुके हैं।
विज्ञापन


बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई प्रकरण की जांच सीवीसी को सौंपी थी। इस मामले में सीवीसी को 12 नवम्बर तक कोर्ट में रिपोर्ट देनी है। सूत्र बताते हैं कि वर्मा ने अपने ऊपर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों को नकार दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने सीवीसी को लिखित में जो जवाब भेजा था, उसी पर सीवीसी को मौखिक तौर से बता दिया है। वर्मा ने उन सभी पुख्ता सबूतों को लेकर भी सीवीसी के सामने अपनी बात रखी है, जिनके आधार पर सीबीआई के विशेष निदेशक राकेश अस्थाना, डीएसपी देवेन्द्र कुमार और अन्य आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार के मामले में एफआईआर दर्ज की गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed