{"_id":"642718278670007b3506f178","slug":"corruption-case-unfortunate-to-be-in-detention-despite-being-granted-pardon-says-ex-cop-sachin-waze-2023-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mumbai: पूर्व पुलिस अधिकारी सचिन वाजे ने औपचारिक रिहाई की मांग की, जानें क्या है पूरा मामला","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Mumbai: पूर्व पुलिस अधिकारी सचिन वाजे ने औपचारिक रिहाई की मांग की, जानें क्या है पूरा मामला
Fri, 31 Mar 2023 10:58 PM IST
कुमार विवेक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: कुमार विवेक
Updated Fri, 31 Mar 2023 10:58 PM IST
सार
Mumbai: सचिव वाजे ने भ्रष्टाचार से संबंधित जिस मामले में औपचारिक रिहाई की मांग की है उसकी जांच केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की ओर से की जा रही है। महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख मामले के आरोपियों में से एक हैं। वह अन्य आरोपियों के साथ फिलहाल जमानत पर बाहर हैं। मामले में सरकारी गवाह बन चुका वाजे अभी भी न्यायिक हिरासत में है।
विज्ञापन
सचिन वाजे (मध्य में)।
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पूर्व पुलिसकर्मी सचिन वाजे ने भ्रष्टाचार के मामले में औपचारिक रिहाई की मांग करते हुए यहां की एक विशेष अदालत से कहा कि अगर कोई व्यक्ति सुरक्षा के नाम पर जेल में बंद रहता है, तो माफी दिए जाने का उद्देश्य 'बेकार' हो जाएगा।
विज्ञापन
भ्रष्टाचार से संबंधित मामले की जांच केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की ओर से की जा रही है। महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख मामले के आरोपियों में से एक हैं। वह अन्य आरोपियों के साथ फिलहाल जमानत पर बाहर हैं। मामले में सरकारी गवाह बन चुका वाजे अभी भी न्यायिक हिरासत में है।
विज्ञापन
पूर्व पुलिसकर्मी ने आरोप वापस लिए जाने और रिहाई की मांग करते हुए अदालत के समक्ष आवेदन दायर किया है। वाजे ने शुक्रवार को अदालत से कहा कि मामले के अन्य आरोपियों को जमानत दे दी गई है, लेकिन वह अभी भी हिरासत में है।
विज्ञापन
पूर्व पुलिसकर्मी ने अपने आवेदन में कहा, "मैं आरोपी नहीं हूं; मैं मामले में एक गवाह हूं। मैं कार्यवाही बंद किए जाने या अपनी रिहाई के औपचारिक आदेश का हकदार हूं। मैं एक दुर्भाग्यशाली व्यक्ति हूं, जिसे माफ कर दिया गया है, लेकिन उसे जेल में रखा जा रहा है।" उसने कहा कि अगर कोई व्यक्ति सुरक्षा के नाम पर जेल में बंद रहता है, तो माफी दिए जाने का उद्देश्य 'बेकार' हो जाएगा।