फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Coronvirus News In Hindi : These trains will run from today, Know which station will be stopped

राहत: ये ट्रेनें आज से चलेंगी... जानिए, किस-किस स्टेशन पर होगा ठहराव

Tue, 12 May 2020 02:53 AM IST
योगेश साहू अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली। Published by: योगेश साहू Updated Tue, 12 May 2020 02:53 AM IST
सार

रेल मंत्रालय ने 30 ट्रेनों की समय सारिणी जारी की है, कुछ ट्रेनें आज से तो कुछ 18-20 तक शुरू होंगी, कई रोज चलेंगी तो कुछ साप्ताहिक होंगी।

विज्ञापन
Coronvirus News In Hindi : These trains will run from today, Know which station will be stopped
Special Train - फोटो : File Photo

विस्तार

लॉकडाउन में जगह-जगह फंसे लोगों को राहत देने के लिए नई दिल्ली से पंद्रह मुख्य स्टेशनों के लिए स्पेशल एसी ट्रेनों का सफर मंगलवार से शुरू हो गया है। कुछ ट्रेनें मंगलवार तो कुछ बुधवार और बृहस्पतिवार से शुरू होंगी। आज से शुरू होने वाली सभी 30 ट्रेनों की समय-सारणी रेल मंत्रालय की तरफ से जारी कर दी गई है।

विज्ञापन


नई दिल्ली-हावड़ा-नई दिल्ली स्पेशल ट्रेन
नई दिल्ली से हावड़ा के लिए प्रतिदिन ट्रेन चलेगी। 12 मई को हावड़ा से शाम 4:50 पर रवाना होकर अगले दिन सुबह 10 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। नई दिल्ली से यह ट्रेन शाम 4:55 बजे चलेगी और हावड़ा अगले दिन सुबह 9:55 पर पहुंचेगी। आसनसोल जंक्शन, धनबाद, गया, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, प्रयागराज और कानपुर सेंट्रल पर दोनों दिशाओं में रुकेगी।
विज्ञापन


नई दिल्ली-राजेंद्र नगर-नई दिल्ली स्पेशल ट्रेन
बिहार के राजेंद्र नगर से 12 मई से प्रतिदिन शाम 7 बजे चलकर अगले दिन सुबह 7:40 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। नई दिल्ली से 13 मई से प्रतिदिन शाम को 5:15 बजे चलेगी और अगले दिन सुबह 5:30 बजे राजेंद्र नगर स्टेशन पहुंचेगी। यह ट्रेन रास्ते में पटना जंक्शन, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, कानपुर सेंट्रल पर रुकेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन




नई दिल्ली-डिब्रूगढ़-नई दिल्ली
नई दिल्ली से डिब्रूगढ़ के लिए यह ट्रेन 12 मई से शाम 4 बजकर 10 मिनट पर चलेगी। वापसी में डिब्रूगढ़ से 14 मई को चलेगी। रास्ते में यह ट्रेन दीमापुर, गुवाहाटी, न्यू जलपाईगुड़ी, कटिहार, बरौनी, दानापुर, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, प्रयागराज, कानपुर सेंट्रल ठहरेगी।

इन स्टेशनों के बीच चलेंगी ट्रेनें

नई दिल्ली-जम्मूतवी-नई दिल्ली
नई दिल्ली-जम्मू तवी स्पेशल 13 मई से प्रतिदिन रात 8:40 बजे चलेगी। जम्मूतवी से 14 मई से प्रतिदिन शाम 7:40 बजे चलेगी। बीच में सिर्फ लुधियाना से यात्री उतर व चढ़ सकेंगे। 

बंगलूरू-नई दिल्ली-बंगलूरू 
बंगलूरू-नई दिल्ली-बंगलूरु ट्रेन 12 मई को चलेगी। नई दिल्ली से शाम 8:45 बजे चलेगी। अनंतपुर, गुंटकल, सिकंदराबाद, नागपुर, भोपाल, झांसी जंक्शन पर रुकेगी।

तिरुवनंतपुरम-नई दिल्ली-तिरुवनंतपुरम
तिरुवनंतपुरम-नई दिल्ली स्पेशल ट्रेन सप्ताह में 3 दिन चलेगी। मंगलवार बृहस्पतिवार और शुक्रवार को यह ट्रेन तिरुवनंतपुरम से नई दिल्ली के लिए 15 मई से चलेगी। नई दिल्ली से तिरुवनंतपुरम के लिए ट्रेन 13 मई से प्रत्येक मंगलवार, बुधवार और शनिवार को सुबह 10:55 बजे चलेगी।

चेन्नई सेंट्रल-नई दिल्ली-चेन्नई सेंट्रल
चेन्नई सेंट्रल-नई दिल्ली एक्सप्रेस 15 मई से सप्ताह में 2 दिन चलेगी। यह ट्रेन शुक्रवार और शनिवार को चेन्नई सेंट्रल से चलेगी। नई दिल्ली-चेन्नई सेंट्रल के लिए शाम 3:55 बजे यह ट्रेन 13 मई से चलेगी। यह ट्रेन प्रत्येक बुधवार और शुक्रवार को चलेगी। रास्ते में यह ट्रेन विजयवाड़ा, वारंगल, नागपुर, भोपाल, झांसी, आगरा में रुकेगी।

ये स्टेशन भी हैं सूची में

बिलासपुर-नई दिल्ली-बिलासपुर स्पेशल
बिलासपुर-नई दिल्ली स्पेशल ट्रेन 14 मई से चलेगी। बिलासपुर से सोमवार और बृहस्पतिवार को चलेगी। नई दिल्ली से बिलासपुर के लिए मंगलवार और शनिवार को 12 मई से चलेगी। प्रत्येक दिन शाम 3:45 बजे चलेगी। ट्रेन रास्ते में रायपुर, नागपुर, भोपाल और झांसी में रुकेगी। 

रांची-नई दिल्ली-रांची स्पेशल ट्रेन
रांची-नई दिल्ली स्पेशल ट्रेन सप्ताह में 2 दिन चलेगी।  रांची से प्रत्येक बृहस्पतिवार और शनिवार को 14 मई से चलेगी। नई दिल्ली से रांची के लिए सप्ताह में 2 दिन शाम 4 बजे से चलेगी। नई दिल्ली से प्रत्येक बुधवार और रविवार को चलेगी। रास्ते में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, कानपुर सेंट्रल ठहरेगी।

मुंबई सेंट्रल-नई दिल्ली-मुंबई स्पेशल ट्रेन
मुंबई सेंट्रल-नई दिल्ली स्पेशल ट्रेन प्रतिदिन 12 मई से चलेगी। नई दिल्ली से मुंबई सेंट्रल के लिए प्रतिदिन 13 मई से शाम 4:25 बजे चलेगी। रास्ते में सूरत, वडोदरा, रतलाम और कोटा स्टेशन रुकेगी।

अहमदाबाद-नई दिल्ली-अहमदाबाद  
अहमदाबाद-नई दिल्ली-अहमदाबाद-प्रतिदिन। पालनपुर, आबू रोड, जयपुर, गुड़गांव रुकेगी। अहमदाबाद से 12 मई को और नई दिल्ली से अहमदाबाद के लिए 13 मई को शाम 7:55 बजे चलेगी।

इन स्टेशनों पर भी ठहरेगी ट्रेन

भुवनेश्वर-नई दिल्ली-भुवनेश्वर स्पेशल
भुवनेश्वर-नई दिल्ली स्पेशल प्रतिदिन चलेगी। भुवनेश्वर से यह ट्रेन 13 मई को चलेगी। नई दिल्ली से भुवनेश्वर के लिए 14 मई को शाम 5:05 बजे चलेगी। रास्ते में बालासाैर, हिजली, खड़कपुर, टाटानगर, बोकारो सिटी, गया, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, कानपुर सेंट्रल रुकेगी।

अगरतला-नई दिल्ली-अगरतला 
अगरतला-नई दिल्ली-साप्ताहिक। अगरतला से हर सोमवार को 18 मई से। नई दिल्ली से हर बुधवार शाम 7:50 बजे 20 मई से। बदरपुर जंक्शन, गुवाहाटी, न्यू जलपाईगुड़ी, कटिहार जंक्शन, बरौनी जंक्शन, पाटलिपुत्र, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, कानपुर सेंट्रल स्टेशन रुकेगी।

नई दिल्ली-मडगांव-नई दिल्ली स्पेशल
नई दिल्ली-मडगांव 15 मई से सप्ताह में दो दिन। नई दिल्ली से हर शुक्र व शनिवार को सुबह 10:55 बजे। 17 मई से वापसी में हर सोम व शनि को। रतलाम, पनवेल, सूरत, टाटानगर, बोकारो सिटी, गया, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, कानपुर सेंट्रल ठहरेगी।

नई दिल्ली-सिकंदराबाद-नई दिल्ली
सिकंदराबाद-नई दिल्ली साप्ताहिक 20 मई से हर बुधवार को। नई दिल्ली से सिकंदराबाद के लिए 17 मई से प्रत्येक शनिवार को चलेगी। नई दिल्ली से यह ट्रेन शाम 3:55 बजे चलेगी। दोनों दिशाओं में यह ट्रेन नागपुर, भोपाल और झांसी स्टेशन पर ठहरेगी।

54 हजार यात्रियों के लिए 30 हजार टिकट बुक

मंगलवार को रवाना होने वाली ट्रेनों के लिए शाम 9ः15 बजे तक 54,000 यात्रियों के लिए 30,000 टिकट बुक हो चुके थे। इनमें शाम सात बजे तक हावड़ा-दिल्ली के लिए 8900 टिकट बुकिंग हुए। 13 मई शाम 6.30 बजे की भुवनेश्वर-नई दिल्ली के एसी-1 और एसी-3 के सभी टिकट बिक गए। 16 और 19 मई को ट्रेन नहीं है।  इस बीच, रेल राज्यमंत्री सुरेश अगाड़ी ने कहा, सामाजिक दूरी का सख्ती से पालन के लिए ट्रेनों की सभी सीटों की बुकिंग नहीं होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed