{"_id":"5e7334c78ebc3e76d36add8a","slug":"coronavirus-you-can-ask-any-questions-about-covid-19-from-dr-shailendra-bhadoria-dr-anuradha-khurana","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना वायरस: यदि आपके मन में है कोई सवाल तो हमारे डॉक्टर देंगे उसका जवाब","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कोरोना वायरस: यदि आपके मन में है कोई सवाल तो हमारे डॉक्टर देंगे उसका जवाब
Thu, 19 Mar 2020 02:30 PM IST
Sneha Baluni
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Sneha Baluni
Updated Thu, 19 Mar 2020 02:30 PM IST
विज्ञापन
आप डॉक्टर से कोरोना से संबंधित कोई भी सवाल पूछ सकते हैं
- फोटो : Amar Ujala Graphics
कोरोना वायरस के कारण देशभर में मरीजों की संख्या 170 से ज्यादा हो चुकी है। जिसमें 25 विदेशी और 150 भारतीय शामिल हैं। वहीं 15 से ज्यादा लोगों को ठीक किया जा चुका है। इसके अलावा लोगों के मन में वायरस को लेकर कई तरह की भ्रांतियां और गलतफहमियां हैं। जिसके कारण लोगों के मन में डर बैठ गया है। उन्हें समझ नहीं आ रहा है कि उन्हें सटीक जानकारी कहां से मिलेगी।
विज्ञापन
इसी समस्या के निदान हेतु और अमर उजाला के पाठकों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए हम अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) से गेरियाट्रिक्स विभाग (जराचिकित्सक) के डॉक्टर शैलेंद्र भदौरिया से बातचीत करेंगे। डॉक्टर भदौरिया के अलावा डॉक्टर अनुराधा खुराना से भी बातचीत होगी जो पेशे से गायनोकोलॉजिस्ट (स्त्री रोग विशेषज्ञ) हैं। इन दोनों चिकित्सकों से आप कोई भी सवाल पूछ सकते हैं। आप उनसे अमर उजाला के फेसबुक और यूट्यूब पेज पर जाकर अपना सवाल पूछ सकते हैं।
विज्ञापन